फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex and Nifty Today 12 may 2021 closing Indian benchmark ended lower

शेयर बाजार: 471 अंक लुढ़ककर 48700 के नीचे बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट

Wed, 12 May 2021 03:38 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 12 May 2021 03:38 PM IST
सार

सेंसेक्स 471.01 अंक यानी 0.96 फीसदी नीचे 48690.80 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 154.25 अंक यानी 1.04 फीसदी की गिरावट के साथ 14696.50 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
share market Sensex and Nifty Today 12 may 2021 closing Indian benchmark ended lower
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भी शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 471.01 अंक यानी 0.96 फीसदी नीचे 48690.80 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 154.25 अंक यानी 1.04 फीसदी की गिरावट के साथ 14696.50 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 424.11 यानी 0.86 फीसदी मजबूत हुआ। मालूम हो कि कल पूरे देश में ईद-उल-फितर का पवित्र पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर घरेलू शेयर बाजार बंद रहेगा। 

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा मोटर्स, टाइटन, मारुति, पावर ग्रिड और सिप्ला के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं हिंडाल्को, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, बीपीसीएल और इंडसइंड बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज पीएसयू बैंक, ऑटो और मीडिया के अतिरिक्स सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें रियल्टी, फार्मा, प्राइवेट बैंक, आईटी, एफएमसीजी, मेटल, फार्मा, बैंक और फाइनेंस सर्विसेज शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों को हुआ लाभ
देश के 10 सर्वाधिक मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह संयुक्त रूप से 81,250.83 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इसमें सर्वाधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही। पिछले सप्ताह केवल रिलायंस इंडसट्रीज लिमिटेड और इंफोसिस को बाजार पूंजीकरण के मामले में नुकसान हुआ।

म्यूचुअल फंड इकाइयों ने अप्रैल में शेयरों में किया इतना निवेश
म्यूचुअल फंड इकाइयों ने अप्रैल महीने में शेयरों में 5,526 करोड़ रुपये निवेश किए। यह लगातार दूसरा महीना है जब उन्होंने बाजार में कुछ सुधार देखने के बाद शेयरों में पैसा लगाया है। इन्वेस्ट 19 के संस्थापक और सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) कौशलेन्द्र सिंह सेंगर ने कहा कि कई वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनियां क्षेत्र में आ रही हैं, इससे उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ी है। ऐसे में आने वाले महीनों में म्यूचुअल फंड का निवेश बढ़ेगा।

लाल निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 221.45 अंकों (0.45 फीसदी) की गिरावट के साथ 48940.36 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 50.30 अंक (0.34 फीसदी) नीचे 14800.50 के स्तर पर खुला था। 


मंगलवार को लाल निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 340.60 अंक यानी 0.69 फीसदी नीचे 49,161.81 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 91.60 अंक यानी 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ 14,850.75 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed