फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex and Nifty Today 11 may 2021 closing Indian benchmark ended lower

शेयर बाजार: चार दिनों की तेजी के बाद आज लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी लाल निशान पर बंद

Tue, 11 May 2021 03:42 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 11 May 2021 03:42 PM IST
सार

मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। इससे पहले पिछले लगातार चार कार्यदिवसों में शेयर बाजार में तेजी आई थी। 

विज्ञापन
share market Sensex and Nifty Today 11 may 2021 closing Indian benchmark ended lower
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। इससे पहले पिछले लगातार चार कार्यदिवसों में शेयर बाजार में तेजी आई थी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 340.60 अंक यानी 0.69 फीसदी नीचे 49,161.81 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 91.60 अंक यानी 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ 14,850.75 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 424.11 यानी 0.86 फीसदी मजबूत हुआ।

विज्ञापन


पिछले चार दिनों में 6,44,760.45 करोड़ बढ़ी निवेशकों की संपत्ति
पिछले चार दिनों में निवेशकों की संपत्ति 6,44,760.45 करोड़ रुपये बढ़ गई थी। पिछले चार कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 1,248.90 अंक यानी 2.58 फीसदी बढ़ गया। इस दौरान, पांच मई के बाद से चार कारोबारी सत्र में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 6,44,760.45 करोड़ रुपये बढ़कर दो करोड़ 13 लाख 28 हजार 685 करोड़ 05 लाख रुपये पर पहुंच गया।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज कोल इंडिया, एनटीपीसी, आईओसी, ओएनजीसी और बीपीसीएल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं हिंडाल्को, जेएसडब्ल्यू स्टील, कोटक बैंक, डिविस लैब औऱ एचडीएफसी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज पीएसयू बैंक, रियल्टी, ऑटो और मीडिया हरे निशान पर बंद हुए। वहीं फार्मा, प्राइवेट बैंक, आईटी, एफएमसीजी, मेटल, फार्मा, बैंक और फाइनेंस सर्विसेज लाल निशान पर।

इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी बाजार की चाल
कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति, कंपनियों के वित्तीय परिणाम और औद्योगिक उत्पादन समेत  आर्थिक आंकड़े इस सप्ताह बाजार की चाल तय करेंगे। इस सप्ताह अवकाश के कारण बाजार में चार दिन ही कारोबार होगा। इसके अलावा वैश्विक प्रवृत्ति और रुपये में उतार-चढ़ाव का भी बाजार धारणा पर असर पड़ेगा। घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को ईद-उल-फित्र के मौके पर बंद रहेंगे।

बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों को हुआ लाभ
देश के 10 सर्वाधिक मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह संयुक्त रूप से 81,250.83 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इसमें सर्वाधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही। पिछले सप्ताह केवल रिलायंस इंडसट्रीज लिमिटेड और इंफोसिस को बाजार पूंजीकरण के मामले में नुकसान हुआ।


लाल निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 439 अंकों की गिरावट के साथ 49,063.41 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.9 फीसदी की गिरावट 14,812 के स्तर पर खुला था। 

सोमवार को हरे निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 295.94 अंक यानी 0.60 फीसदी ऊपर 49,502.41 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 119.20 अंक यानी 0.80 फीसदी की बढ़त के साथ 14,942.35 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed