फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening with green mark on wednesday, rupee opened higher against dollar

लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत, डॉलर के मुकाबले रुपये में भी बढ़त

Wed, 19 Jun 2019 09:36 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 19 Jun 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
share market opening with green mark on wednesday, rupee opened higher against dollar

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 267.07 अंक यानी 0.68 फीसदी की बढ़त के साथ 39313.41 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 81.90 अंक यानी 0.70 फीसदी की बढ़त के बाद 11773.41 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, इंडियाबुल्स हाउसिंग, एनडीएमसी, जेएसपीएल, सेल (SAIL), बैंक ऑफ इंडिया, भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें बीपीसीएल, आईओसी और ब्रिटानिया के स्टॉक्स शामिल हैं।  

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सभी सेक्टर्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। इनमें इंफ्रा, मेटल, ऑटो, पीएसयू बैंक, एनर्जी, आईटी और फार्मा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री ओपन के दौरान ये था शेयर मार्केट का हाल

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 65.01 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 39111.35 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 49.80 अंक यानी 0.43 फीसदी की बढ़त हुई थी, जिसके बाद ये 11741.30 के स्तर पर था। 

मंगलवार को हरे निशान पर खुला था बाजार

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान के साथ खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 114.52 अंकों की बढ़त के साथ 39075.31 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 33.80 अंकों की बढ़त के बाद 11706 के स्तर पर खुला था। 

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था सेंसेक्स

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 85.55 अंकों की बढ़त के साथ 39046.34 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 19.30 अंकों की बढ़त के साथ 11691.50 के स्तर पर बंद हुआ था। 

डॉलर के मुकाबले रुपये में बढ़त

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की बढ़त यानी 69.56 के स्तर पर खुला। इससे पहले मंगलवार को रुपया 69.70 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed