{"_id":"5f2a2deade93c829243f5c89","slug":"share-market-opening-on-wednesday-sensex-and-nifty-started-on-a-positive-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Nifty Today: शेयर बाजार: 285 अंकों की तेजी के साथ 38000 के करीब खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Nifty Today: शेयर बाजार: 285 अंकों की तेजी के साथ 38000 के करीब खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल
Wed, 05 Aug 2020 09:26 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 05 Aug 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी आज
- फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 285.60 अंक यानी 0.76 फीसदी ऊपर 37973.51 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.74 फीसदी यानी 81.70 अंकों की बढ़त के साथ 11177 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इंफ्राटेल, एल एंड टी, रिलायंस, इंफोसिस, ग्रासिम, टेक महिंद्रा, डॉक्टर रेड्डी, एचडीएफसी, ओएनजीसी और एसबीआई की शुरुआत बढ़त पर हुई। वहीं टाटा मोटर्स, टाइटन, पावर ग्रिड, बीपीसीएल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, हिंडाल्को, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज ऑटो और आईओसी के शेयर गिरावट पर खुले।
विज्ञापन
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें आईटी, रियल्टी, फार्मा, ऑटो, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, प्राइवेट बैंक, मीडिया, एफएमसीजी और पीएसयू बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट बढ़त पर था। सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 159.13 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के बाद 37847.04 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 89.40 अंक यानी 0.81 फीसदी ऊपर 11184.70 के स्तर पर था।
पिछले कारोबारी दिन जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 2.03 फीसदी की बढ़त के साथ 748.31 अंक ऊपर 37687.91 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 1.94 फीसदी ऊपर 211.25 अंकों की तेजी के साथ 11102.85 के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। सेंसेक्स 241.91 अंक यानी 0.65 फीसदी ऊपर 37181.51 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 0.65 फीसदी यानी 70.95 अंकों की बढ़त के साथ 10962.55 के स्तर पर खुला।