{"_id":"5f28dbc424145267983ee905","slug":"share-market-opening-on-tuesday-sensex-and-nifty-started-on-a-positive-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार में लौटी रौनक, 241 अंकों की तेजी के साथ 37000 के ऊपर खुला सेंसेक्स","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर बाजार में लौटी रौनक, 241 अंकों की तेजी के साथ 37000 के ऊपर खुला सेंसेक्स
Tue, 04 Aug 2020 09:23 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 04 Aug 2020 09:23 AM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 241.91 अंक यानी 0.65 फीसदी ऊपर 37181.51 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.65 फीसदी यानी 70.95 अंकों की बढ़त के साथ 10962.55 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज बजाज ऑटो, यूपीएल, एचडीएफसी बैंक, मारुति, हीरो मोटोकॉर्प, इंफोसिस, इंफ्राटेल, जी लिमिटेड और कोल इंडिया की शुरुआत बढ़त पर हुई। वहीं पावर ग्रिड, सिप्ला, टाटा मोटर्स, विप्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और श्री सीमेंट के शेयर गिरावट पर खुले।
विज्ञापन
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें आईटी, रियल्टी, फार्मा, ऑटो, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, प्राइवेट बैंक, मीडिया, एफएमसीजी और पीएसयू बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट बढ़त पर था। सुबह 9.12 बजे सेंसेक्स 153.26 अंक यानी 0.41 फीसदी की बढ़त के बाद 37092.86 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 55.05 अंक यानी 0.51 फीसदी ऊपर 10946.65 के स्तर पर था।
पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार भारी गिरावट पर बंद हुआ। सेंसेक्स 1.77 फीसदी की गिरावट के साथ 667.29 अंक नीचे 36939.60 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.57 फीसदी नीचे 173.60 अंकों की गिरावट के साथ 10899.85 के स्तर पर बंद हुआ था।
सोमवार को लाल निशान पर खुला था बाजार
सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 231.55 अंक यानी 0.62 फीसदी नीचे 37375.34 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 0.57 फीसदी यानी 63.20 अंकों की गिरावट के साथ 11010.25 के स्तर पर खुला था।