फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Today: on tuesday Nifty Sensex started on a positive note

Sensex Nifty Today: शेयर बाजार: सेंसेक्स ने फिर पार किया 38,000 का आंकड़ा, निफ्टी में भी तेजी

Tue, 28 Jul 2020 09:26 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 28 Jul 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Today: on tuesday Nifty Sensex started on a positive note
सेंसेक्स निफ्टी आज - फोटो : ANI

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 158.58 अंक यानी 0.42 फीसदी ऊपर 38093.31 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.42 फीसदी यानी 46.45 अंकों की बढ़त के साथ 11178.25 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज बीपीसीएल, जी लिमिटेड, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, अडाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, एसबीआई, टाटा मोटर्स, गेल और आईओसी की शुरुआत बढ़त पर हुई। वहीं इंफोसिस, इंफ्राटेल, सिप्ला, एम एंड एम, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, एचसीएल टेक, ग्रासिम, आईटीसी और एशियन पेंट्स के शेयर गिरावट पर खुले।
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें मेटल, बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, ऑटो, आईटी, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, रियल्टी और मीडिया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सुबह 9.10 बजे सेंसेक्स 117.45 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के बाद 38052.18 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 22.30 अंक यानी 0.20 फीसदी ऊपर 11154.10 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। कल सेंसेक्स 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 194.17 अंक नीचे 37934.73 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.56 फीसदी नीचे 62.35 अंकों की गिरावट के साथ 11131.80 के स्तर पर बंद हुआ था। 


सोमवार को मामूली बढ़त पर खुला था बाजार
सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत मामूली बढ़त पर हुई थी। सेंसेक्स 23.43 अंक यानी 0.06 फीसदी ऊपर 38152.33 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 0.16 फीसदी यानी 17.85 अंकों की बढ़त के साथ 11212 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed