फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Opening in green mark on day before Budget 2020

बजट 2020 से एक दिन पहले आई बाजार में बढ़त, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी

Fri, 31 Jan 2020 09:33 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 31 Jan 2020 09:33 AM IST
सार

  • शुक्रवार को बजट 2020 से पहले शेयर बाजार में बढ़त पर खुला।
  • सेंसेक्स 175.84 अंकों की बढ़त के बाद 41,089.66 के स्तर पर था। 
  • डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.44 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
Share Market Opening in green mark on day before Budget 2020
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के पांचवे कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 175.84 अंक यानी 0.43 फीसदी की बढ़त के बाद 41,089.66 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 59.85 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के बाद 12,095.65 के स्तर पर खुला। सरकार आम बजट से एक दिन पहले शुक्रवार को आर्थिक सर्वेक्षण, 2019-20 जारी करेगी। इसके माध्यम से भारतीय अर्थव्यवस्था की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी, जिसके आधार पर सरकार बजट तैयार करती है। इससे भारतीय शेयर बाजार प्रभावित हो सकता है।

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज कोटक महिंद्रा बैंक, जी लिमिटेड, यस बैंक, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, एसबीआई और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं पावर ग्रिड, विप्रो, ओएनजीसी, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, कोल इंडिया, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इंफ्राटेल के शेयर लाल निशान पर खुले।

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें एफएमसीजी, मेटल, मीडिया, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, फार्मा और ऑटो शामिल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 232.74 अंक यानी 0.57 फीसदी की बढ़त के बाद 41,146.56 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 64.60 अंक यानी 0.54 फीसदी की बढ़त के बाद 12,100.40 के स्तर पर था। 

डॉलर के मुकाबले 71.44 के स्तर पर खुला रुपया 

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.44 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.49 के स्तर पर बंद हुआ था।

गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार 

गुरुवार को सेंसेक्स 284.84 अंक यानी 0.69 फीसदी की गिरावट के बाद 40,913.82 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 93.70 अंक यानी 0.77 फीसदी की गिरावट के बाद 12,035.80 के स्तर पर बंद हुआ था। 

पिछले कारोबारी दिन 41,066.85 पर खुला था सेंसेक्स

पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 131.81 अंक यानी 0.32 फीसदी की गिरावट के बाद 41,066.85 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 35.20 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के बाद 12,094.30 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed