फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Opening Bell Sensex Nifty Trading Bombay Stock Exchange NSE SEBI Share Gain Loose Hindi News

Share Market Opening: सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त के साथ शुरुआत, डॉलर के मुकाबले रुपये में भी मजबूती

Wed, 06 Aug 2025 09:17 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 06 Aug 2025 09:17 AM IST
सार

आरबीआई नीति निर्णय से पहले शुरुआती आशावाद के बाद बाजार में गिरावट देखने को मिली। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बयानबाजी और कार्रवाइयों का निकट भविष्य में बाजारों पर असर जारी रहेगा।

विज्ञापन
Share Market Opening Bell Sensex Nifty Trading Bombay Stock Exchange NSE SEBI Share Gain Loose Hindi News
भारतीय शेयर बाजार - फोटो : PTI

विस्तार

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति के फैसले से पहले सतर्कता और विदेशी पूंजी निकासी के बीच बुधवार को बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने शुरुआती बढ़त गंवा दी और गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे।

विज्ञापन

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 124.18 अंक या 0.15 प्रतिशत चढ़कर 80,834.43 अंक पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 21.85 अंक बढ़कर 24,671.40 अंक पर पहुंच गया था।

विज्ञापन

बाद में, दोनों बेंचमार्क सूचकांकों ने शुरुआती बढ़त गंवा दी और गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। बीएसई बेंचमार्क 82.53 अंक गिरकर 80,627.72 पर और एनएसई निफ्टी 29 अंक गिरकर 24,620.55 पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 
Adani Deal: अदाणी समूह ने अदाणी विल्मर में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची, 7150 करोड़ रुपये में सौदा

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल
सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, सन फार्मास्यूटिकल्स, टेक महिंद्रा, इटरनल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक प्रमुख रूप से पिछड़े रहे। वहीं ट्रेंट, अडानी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, बीईएल और भारतीय स्टेट बैंक लाभ में रहे।






अमेरिकी राष्ट्रपति की धमकियों का असर जारी रहेगा
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बयानबाजी और कार्रवाइयों का निकट भविष्य में बाजारों पर असर जारी रहेगा। भारत की प्रतिक्रिया इन आरोपों पर मजबूत और संतुलित रही है। भारत की ओर से अमेरिका के मांगों को मानने की संभावना कम है। 

इसका मतलब है कि निर्यात में कमी के कारण अर्थव्यवस्था को अल्पकालिक नुकसान होगा और वित्त वर्ष 2026 में हमारी जीडीपी वृद्धि दर पर मामूली असर पड़ेगा। जीडीपी वृद्धि दर पहले के अनुमान 6.5 प्रतिशत से घटकर लगभग 6.2 प्रतिशत रह जाएगी। कॉर्पोरेट आय पर भी मामूली असर पड़ सकता है।

एशियाई बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई 225 और शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कोस्पी गिरावट पर कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार रात भर के सौदों में गिरावट के साथ बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 68.07 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.64 प्रतिशत बढ़कर 68.07 डॉलर प्रति बैरल हो गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 22.48 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3,840.39 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी। मंगलवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 308.47 अंक गिरकर 80,710.25 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 73.20 अंक गिरकर 24,649.55 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed