फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Opening Bell Sensex Nifty Trading Bombay Stock Exchange NSE SEBI Share Gain Loose Hindi News

Share Market Opening: सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट के साथ शुरुआत, डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती

Thu, 24 Jul 2025 09:24 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 24 Jul 2025 09:24 AM IST
सार

सेंसेक्स और निफ्टी में आज गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती देखी गई। किन प्रमुख कंपनियों को दिन के कारोबार की शुरुआत के समय नफा-नुकसान हुआ? जानिए

विज्ञापन
Share Market Opening Bell Sensex Nifty Trading Bombay Stock Exchange NSE SEBI Share Gain Loose Hindi News
भारतीय शेयर बाजार (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को कारोबार गिरावट के साथ शुरु हुआ। हालांकि, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती देखी गई। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे बढ़कर 86.29 पर पहुंच गया।  ब्लू-चिप शेयरों में मुनाफावसूली और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


सकारात्मक शुरुआत के बावजूद, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स अपनी गति को आगे नहीं बढ़ा सका और बाद में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क 130.92 अंक गिरकर 82,595.72 पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 23 अंक गिरकर 25,196.90 पर आ गया।

विज्ञापन

सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों का कैसा रहा हाल, जानें

सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस और एक्सिस बैंक सबसे ज्यादा गिरावट में रहे। हालांकि, टाटा मोटर्स, इटर्नल, सन फार्मा और टाटा स्टील लाभ में रहे। इंफोसिस लिमिटेड ने बुधवार को जून तिमाही के शुद्ध लाभ में 8.7 प्रतिशत की वृद्धि की सूचना दी तथा उम्मीद से अधिक मजबूत आय वृद्धि के बाद अपने पूरे वर्ष के राजस्व पूर्वानुमान को कम कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंफोसिस के शेयरों में आई गिरावट 

इंफोसिस लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार सुबाह के कारोबार में गिरावट आई। कंपनी के शेयरों में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई। यह बिकवाली कंपनी के जून तिमाही के नतीजों के बाद आई है। बीएसई पर ब्लू-चिप स्टॉक 1.39 प्रतिशत गिरकर 1,552.45 रुपये पर आ गया। एनएसई में यह 1.39 प्रतिशत गिरकर 1,552.60 रुपये पर आ गया।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों में दिखी बढ़त

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर आज

भारत और ब्रिटेन गुरुवार को लंदन में एक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे, जिससे श्रम-प्रधान उत्पादों जैसे चमड़ा, जूते और कपड़ों का रियायती दरों पर निर्यात संभव हो सकेगा, जबकि ब्रिटेन से व्हिस्की और कारों का आयात सस्ता हो जाएगा। इस समझौते से दोनों अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार को 2030 तक दोगुना करके 120 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, "अमेरिका की ओर से कई देशों के साथ व्यापार समझौते करने से टैरिफ युद्धों से जुड़ी चिंताएं धीरे-धीरे दूर हो रही हैं। मातृ बाजार अमेरिका में, अच्छी कॉर्पोरेट आय बाजार को बुनियादी सहारा दे रही है। इंफोसिस के अच्छे पहली तिमाही के आंकड़े कमजोर आईटी सूचकांक को सहारा दे सकते हैं।"

बुधवार को एफआईआई ने 4209 करोड़ के शेयर बेचे

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 4,209.11 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने पिछले कारोबार में 4,358.52 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.31 प्रतिशत बढ़कर 68.72 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बुधवार को सेंसेक्स 539.83 अंक या 0.66 प्रतिशत बढ़कर 82,726.64 पर बंद हुआ। निफ्टी 159 अंक या 0.63 प्रतिशत बढ़कर 25,219.90 पर बंद हुआ।


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के सूचकांक- निफ्टी में सूचीबद्ध इन 10 कंपनियों को सर्वाधिक लाभ-हानि।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed