फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opened higher on thursday, sensex crosses 39900

तेजी के साथ खुला बाजार, 39,900 के पार पहुंचा सेंसेक्स

Thu, 04 Jul 2019 09:35 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 04 Jul 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
share market opened higher on thursday, sensex crosses 39900

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 66.64 अंकों की बढ़त के बाद 39905.89 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 22.50 अंकों की बढ़त के बाद 11939.30 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो यूपीएल, इंफोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, इलाहाबाद बैंक, ओएनजीसी, इंडियाबुल्स हाउसिंग, यस बैंक, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स और हीरो मोटोकॉर्प के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाइटन और विप्रो के स्टॉक्स शामिल हैं। 

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें को गुरुवार को आईटी, ऑटो, फार्मा और पीएसयू बैंक हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 105 अंक यानी 0.26 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 39944.25 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 15.90 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 11900.90 के स्तर पर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

68.90 के स्तर पर खुला रुपया

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसों की बढ़त के बाद 68.82 के स्तर पर खुला। इससे पहले बुधवार को रुपया 68.91 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।

बुधवार को लाल निशान पर खुला था बाजार

बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 47.44 अंक यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के बाद 39769.04 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10.40 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के बाद 11899.90 के स्तर पर खुला था। 

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार

बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 22.77 अंकों की बढ़त के साथ 39839.25 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 6.50 अंकों की बढ़त के बाद 11916.80 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed