फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Union Budget 2019: share market started declining affects of budget 2019

बजट 2019 से बाजार नाखुश, सेंसेक्स में 300 से ज्यादा अंकों की गिरावट

Fri, 05 Jul 2019 01:42 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 05 Jul 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
Union Budget 2019: share market started declining affects of budget 2019
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को सुबह 11 बजे संसद में पूर्ण बजट पेश किया। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट है। ऐसे में शुक्रवार को सुबह सेंसेक्स 40,000 के पार पहुंच गया था। लेकिन बाद में बाजार में गिरावट देखने को मिली। दोपहर 1:30 बजे के करीब 353.35 अंक यानी 0.89 फीसदी की गिरावट के बाद सेंसेक्स 39554.71 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 123.25 अंक यानी 1.03 फीसदी की गिरावट के बाद 11823.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन

जोरदार उछाल के साथ खुला था बाजार

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सुबह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 106.99 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के बाद 40.015.05 के स्तर पर था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 32.10 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के बाद 11978.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 
विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें को शुक्रवार को मेटल और पीएसयू बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें आईटी, फार्मा, एफएमसीजी और फार्मा शामिल हैं। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 78.72 अंकों की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 39986.78 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 37.90 अंकों की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 11984.70 के स्तर पर था। 

68.55 के स्तर पर खुला रुपया

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 68.55 के स्तर पर खुला। इससे पहले गुरुवार को रुपया 68.49 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।

गुरुवार को लाल निशान पर खुला था बाजार

गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 66.64 अंकों की बढ़त के बाद 39905.89 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 22.50 अंकों की बढ़त के बाद 11939.30 के स्तर पर खुला था। 

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 68.81 अंकों की बढ़त के साथ 39908.06 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 21.20 अंकों की बढ़त के बाद 11938 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed