फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share market Latest News Update Sensex jumps 235 points Nifty crossed 17300

Stock Market: शुरुआती गिरावट से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 235 अंक उछला, निफ्टी 17300 के पार

Fri, 18 Feb 2022 01:26 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 18 Feb 2022 01:26 PM IST
सार

Stock Market Opened On Red Mark: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 135 अंक की गिरावट के साथ 57,756 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 39 अंक टूटकर 17275 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। फिलहाल, सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती गिरावट से उबरकर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Share market Latest News Update Sensex jumps 235 points Nifty crossed 17300
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 135 अंक की गिरावट के साथ 57,756 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 39 अंक टूटकर 17275 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। फिलहाल, शेयर बाजार शुरुआती गिरावट से उबरता हुआ नजर आ रहा है और सेंसेक्स 235 अंक उछलकर 58,127 के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं निफ्टी में भी तेजी आई और यह बढ़कर 17300 के पार पहुंच गया। 

विज्ञापन


इन शेयरों में आई गिरावट
बाजार खुलने के साथ ही लगभग 734 शेयर में तेजी आई, जबकि 1128 शेयरों में गिरावट आई और 74 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी पर सबसे ज्यादा नुकसान में विप्रो, टेक महिंद्रा, सिप्ला, नेस्ले और एचडीएफसी बैंक के शेयर थे, जबकि लाभ वाले शेयरों में कोल इंडिया, एनटीपीसी, यूपीएल, टाटा स्टील और आईओसी शामिल थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को टूटकर हुआ था बंद
गौरतलब है कि बीते कारोबारी सत्र गुरुवार को शेयर बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत की थी, लेकिन दिनभर के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद अंत में गिरावट के साथ बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स जहां 105 अंक की गिरावट लेते हुए 57,892 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई का निफ्टी सूचकांक 18 अंक टूटकर 17,305 के पार पहुंचकर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed