{"_id":"620f184c6b03a74bc57486cc","slug":"share-market-latest-news-update-sensex-fell-130-points-nifty-opened-on-red-mark","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market: शुरुआती गिरावट से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 235 अंक उछला, निफ्टी 17300 के पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market: शुरुआती गिरावट से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 235 अंक उछला, निफ्टी 17300 के पार
Fri, 18 Feb 2022 01:26 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:26 PM IST
सार
Stock Market Opened On Red Mark: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 135 अंक की गिरावट के साथ 57,756 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 39 अंक टूटकर 17275 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। फिलहाल, सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती गिरावट से उबरकर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 135 अंक की गिरावट के साथ 57,756 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 39 अंक टूटकर 17275 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। फिलहाल, शेयर बाजार शुरुआती गिरावट से उबरता हुआ नजर आ रहा है और सेंसेक्स 235 अंक उछलकर 58,127 के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं निफ्टी में भी तेजी आई और यह बढ़कर 17300 के पार पहुंच गया।
विज्ञापन
इन शेयरों में आई गिरावट
बाजार खुलने के साथ ही लगभग 734 शेयर में तेजी आई, जबकि 1128 शेयरों में गिरावट आई और 74 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी पर सबसे ज्यादा नुकसान में विप्रो, टेक महिंद्रा, सिप्ला, नेस्ले और एचडीएफसी बैंक के शेयर थे, जबकि लाभ वाले शेयरों में कोल इंडिया, एनटीपीसी, यूपीएल, टाटा स्टील और आईओसी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को टूटकर हुआ था बंद
गौरतलब है कि बीते कारोबारी सत्र गुरुवार को शेयर बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत की थी, लेकिन दिनभर के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद अंत में गिरावट के साथ बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स जहां 105 अंक की गिरावट लेते हुए 57,892 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई का निफ्टी सूचकांक 18 अंक टूटकर 17,305 के पार पहुंचकर बंद हुआ था।