फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in red mark due to economic package

शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों को लगा धक्का, 1.99 लाख करोड़ रुपये की पूंजी डूबी

Thu, 14 May 2020 09:42 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 14 May 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
share market closing in red mark due to economic package
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

शेयर बाजारों में आई गिरावट के बीच गुरुवार को निवेशकों की 1.99 लाख करोड़ रुपये की पूंजी डूब गई। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स में 886 अंक की जोरदार गिरावट आई। प्रोत्साहन पैकेज को लेकर उत्साह ठंडा होने तथा वैश्विक बाजारों में गिरावट के बीच बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 885.72 अंक या 2.77 प्रतिशत के नुकसान से 31,122.89 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन


इससे बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1,99,619.9 करोड़ रुपये घटकर 1,22,68,099.91 करोड़ रुपये रह गया। रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, 'कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी तथा प्रोत्साहन पैकेज को लेकर चीजें स्पष्ट नहीं होने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख से बाजार प्रभावित हुआ।'
विज्ञापन


शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 31500 और निफ्टी 9200 के नीचे बंद
एमएसएमई, एनबीएफसी, डिस्कॉम, रियल एस्टेट, टैक्स, पीएफ खाताधारक, आदि के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई एलान किए। आज सरकार आर्थिक पैकेज के दूसरे चरण के बारे में जानकारी देगी। लेकिन इसके बावजूद आज शेयकर बाजार में गिरावट देखी गई। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 2.77 फीसदी की गिरावट के साथ 885.72 अंक नीचे 31122.89 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 2.57 फीसदी की गिरावट के साथ 240.80 अंक नीचे 9142.75 के स्तर पर बंद हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इंफ्राटेल, हीरो मोटोकॉर्प, जी लिमिटेड, एल एंड टी, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति, ब्रिटानिया, सन फार्मा, यूपीएल और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं टेक महिंद्रा, इंफोसिस, हिंडाल्को, एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक, गेल, जेएसडब्ल्यू स्टील, रिलायंस, पावर ग्रिड और टाटा मोटर्स के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा और एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें बैंक, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, आईटी, मीडिया, ऑटो, रियल्टी और मेटल शामिल हैं।

दिनभर ऐसा रहा बाजार का हाल
शुरुआती कारोबार में भी बाजार में गिरावट देखने को मिली। आज सेंसेक्स 1.96 फीसदी की गिरावट के साथ 627.55 अंक नीचे 31381.06 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 1.94 फीसदी की गिरावट के साथ 182.15 अंक नीचे 9201.40 के स्तर पर खुला। इसके बाद दोपहर 12.21 बजे सेंसेक्स 651.75 अंक (-2.04 फीसदी) नीचे 31356.86 के स्तर पर पहुंच गया था। वहीं निफ्टी 184.80 अंक (-1.97 फीसदी) नीचे 9198.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।


बुधवार को बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार जोरदार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 637.49 अंक यानी 2.03 फीसदी की बढ़त के साथ 32008.61 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 187 अंक यानी 2.03 फीसदी की उछाल के साथ 9383.55 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed