फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market closing in red mark due to corona virus created economic uncertainity

कोरोनावायरस से डरे निवेशक, 285 अंक लुढ़का सेंसेक्स

Thu, 30 Jan 2020 04:15 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 30 Jan 2020 04:15 PM IST
सार

  • दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। 
  • सेंसेक्स 284.84 अंकों की गिरावट के बाद 40,913.82 के स्तर पर बंद हुआ।
  • निफ्टी 93.70 अंकों की गिरावट के बाद 12,035.80 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
Share Market closing in red mark due to corona virus created economic uncertainity
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 284.84 अंक यानी 0.69 फीसदी की गिरावट के बाद 40,913.82 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 93.70 अंक यानी 0.77 फीसदी की गिरावट के बाद 12,035.80 के स्तर पर बंद हुआ। चीन के घातक कोरोनावायरस से डरे निवशकों ने दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी बिकवाली की है। जापान, चीन, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया के शेयर बाजार बाजार फीसदी तक लुढ़क गए हैं। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो गुरुवार को बजाज ऑटो, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, एचडीएफसी, इंफ्राटेल, यूपीएल और मारुति के शेयर बढ़त पर बंद हुए। वहीं यस बैंक, बजाज फिन्सर्व, रिलायंस, विप्रो, जी लिमिटेड, सिप्ला, बीपीसीएल, गेल और इंडसइंड बैंक के शेयर गिरावट पर बंद हुए।

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, आईटी, रियल्टी, एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक, मेटल, पीएसयू बैंक, मीडिया और ऑटो शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

41,066.85 पर खुला था सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 131.81 अंक यानी 0.32 फीसदी की गिरावट के बाद 41,066.85 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 35.20 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के बाद 12,094.30 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर दो बजे सेंसेक्स 308.98 अंक यानी 0.75 फीसदी की गिरावट के बाद 40,889.68 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 101.90 अंक यानी 0.84 फीसदी की गिरावट के बाद 12,027.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार 

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 231.80 अंक यानी 0.57 फीसदी की बढ़त के बाद 41,198.66 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 73.70 अंक यानी 0.61 फीसदी की बढ़त के बाद 12,129.50 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed