सेंसेक्स में आई 200 से ज्यादा अंकों की तेजी, निफ्टी में भी बढ़त
- दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ।
- सेंसेक्स 231.80 अंकों की बढ़त के बाद 41,198.66 के स्तर पर बंद हुआ।
- निफ्टी 73.70 अंकों की बढ़त के बाद 12,129.50 के स्तर पर बंद हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 231.80 अंक यानी 0.57 फीसदी की बढ़त के बाद 41,198.66 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 73.70 अंक यानी 0.61 फीसदी की बढ़त के बाद 12,129.50 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले दो दिनों में यानी सोमवार और मंगलवार को सेंसेक्स 628 अंक लुढ़का और निफ्टी 187 अंक गिरा था।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो बुधवार को टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, इंफ्राटेल, बजाज फिन्सर्व, नेस्ले इंडिया, आईटीसी, अडाणी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, पावर ग्रिड और इंफोसिस के शेयर बढ़त पर बंद हुए। वहीं यस बैंक, टीसीएस, एचडीएपसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, डॉक्टर रेड्डी, टाइटन, सिप्ला, ग्रासिम और सन फार्मा के शेयर गिरावट पर बंद हुए।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें आईटी, रियल्टी, एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक, मेटल, पीएसयू बैंक, मीडिया और ऑटो शामिल हैं।
बढ़त पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार बढ़त पर खुला था। सेंसेक्स 213.72 अंक यानी 0.52 फीसदी की बढ़त के बाद 41,180.58 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 66.05 अंक यानी 0.55 फीसदी की बढ़त के बाद 12,121.85 के स्तर पर खुला था।
पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 170.52 अंक यानी 0.41 फीसदी की गिरावट के बाद 40,984.60 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 58.75 अंक यानी 0.48 फीसदी की गिरावट के बाद 12,060.25 के स्तर पर बंद हुआ था।