फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in green mark sensex ended above 32200

बाजार में बहार, सेंसेक्स ने लगाई 595 अंकों की छलांग, निफ्टी में भी उछाल

Thu, 28 May 2020 03:45 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 28 May 2020 03:45 PM IST
सार

  • लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ।
  • सेंसेक्स 1.88 फीसदी की तेजी के साथ 595.37 अंक ऊपर 32200.59 के स्तर पर बंद हुआ।
  • आज पीएसयू बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए।

विज्ञापन
share market closing in green mark sensex ended above 32200
शेयर मार्केट - फोटो : ANI

विस्तार

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भी दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1.88 फीसदी की तेजी के साथ 595.37 अंक ऊपर 32200.59 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.88 फीसदी बढ़कर 175.15 अंक ऊपर 9490.10 के स्तर पर बंद हुआ। बुधवार को भी बाजार में तेजी आई थी, जिससे निवेशकों की संपत्ति में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे लुढ़का
अमेरिका और चीन के मध्य बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 75.76 पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार कारोबार के दौरान रुपया सीमित दायरे में रहा। घरेलू शेयर बाजार में तेजी से जहां रुपये पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा वहीं अमेरिका-चीन के बीच तनाव बढ़ने से यह लाभ जाता रहा। अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया गिरावट के साथ 75.90 पर खुला लेकिन बाद में चीजें बेहतर हुई और अंत में यह डॉलर के मुकाबले बुधवार को बंद भाव के मुकाबले 5 पैसे की गिरावट के साथ 75.76 पर बंद हुआ। अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बुधवार को 75.71 पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एचडीएफसी बैंक, जी लिमिटेड, इंडसइंड बैंक, मारुति, इंफ्राटेल, हिंडाल्को, हीरो मोटोकॉर्प और एल एंड टी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं विप्रो, बीपीसीएल, आईटीसी, सिप्ला, एसबीआई, जेएसडब्ल्यू स्टील और डॉक्टर रेड्डी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज पीएसयू बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें मीडिया, फार्मा, आईटी, ऑटो, बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, मेटल और एफएमसीजी शामिल हैं।

हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स में मामूली बढ़त देखी गई। यह 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 71.69 अंक ऊपर 31676.91 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 0.37 फीसदी की तेजी के साथ 34.70 अंक ऊपर 9349.65 के स्तर पर खुला था। 


बुधवार को बढ़त पर बंद हुआ था बाजार 
बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 3.25 फीसदी की तेजी के साथ 995.92 अंक ऊपर 31605.22 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 3.17 फीसदी बढ़कर 285.90 अंक ऊपर 9314.95 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed