फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in green mark, increase in price of gold

बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, वायदा कारोबार में सोना 358 रुपये मजबूत

Wed, 03 Jul 2019 04:00 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 03 Jul 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
share market closing in green mark, increase in price of gold

दिनभर के कारोबार के बाद बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 22.77 अंकों की बढ़त के साथ 39839.25 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 6.50 अंकों की बढ़त के बाद 11916.80 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद इंडियाबुल्स हउसिंग, इंडसइंड बैंक, आईटीसी, जी एंटरटेनमेंट और ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें गेल, टेक महिंद्रा और वेदांता के स्टॉक्स शामिल हैं। 

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें को बुधवार को आईटी और ऑटो के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें एनर्जी, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी और इंफ्रा शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लाल निशान पर खुला था बाजार

बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 47.44 अंक यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के बाद 39769.04 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10.40 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के बाद 11899.90 के स्तर पर खुला था। 

पिछले कारोबारी दिन भी हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार

इससे पहले मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 129.98 अंकों की बढ़त के साथ 39816.48 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 44.70 अंकों की बढ़त के बाद 11910.30 के स्तर पर बंद हुआ था। 

वायदा कारोबार में सोना 358 रुपये मजबूत

मजबूत घरेलू रुख के साथ सटोरियों की लिवाली से बुधवार को वायदा कारोबार में सोने का भाव 1.05 फीसदी बढ़कर 34,400 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। 



मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अगस्त महीने में डिलिवरी वाला सोना 358 रुपये यानी 1.05 फीसदी बढ़कर 34,400 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 17,270 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार, अक्टूबर में डिलिवरी वाला सोना 371 रुपये यानी 1.08 फीसदी की बढ़त के साथ 34,620 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 6,753 लॉट का कारोबार हुआ। 

विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों के नए सौदे करने के साथ मजबूत रुख से वायदा कारोबार में सोने के भाव में तेजी रही। हालांकि, वैश्विक स्तर पर, सिंगापुर में सोना 1.53 फीसदी गिरकर 1,429.60 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed