फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Update Today Gift Nifty Positive Start Stock Market Sensex Latest Updates in Hindi

Share Market Opening Bell: शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

Mon, 28 Apr 2025 09:33 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 28 Apr 2025 09:33 AM IST
सार

एशियाई बाजारों और दिग्गज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के उम्मीद से बेहतर चौथी तिमाही के नतीजों के मद्देनजर बेंचमार्क शेयर बाजार सूचकांक सोमवार को बढ़त के साथ खुले। आइए जानते हैं बाजार का हाल...

विज्ञापन
Share Market Update Today Gift Nifty Positive Start Stock Market Sensex Latest Updates in Hindi
बाजार का हाल - फोटो : ANI

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को यानी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन हरियाली देखने को मिली। सेंसेक्स 500 अंक के करीब और निफ्टी 100 से ज्यादा अंकों की उछाल के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 456.05 अंक उछलकर 79,668.58 अंक पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 112.85 अंक बढ़कर 24,152.20 अंक पर पहुंच गया। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे बढ़कर 85.29 पर पहुंचा।

विज्ञापन


इससे पहले एक्सिस बैंक में बिकवाली और जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव के कारण शुक्रवार को शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट दिखी थी। शुरुआती बढ़त को गंवाते हुए 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 588.90 अंक या 0.74 प्रतिशत टूटकर 79,212.53 अंक पर बंद हुआ था। एनएसई निफ्टी में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही थी और यह 207.35 अंक या 0.86 प्रतिशत गिरकर 24,039.35 अंक पर आ गया था।

विज्ञापन
 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर




रिलायंस इंडस्ट्रीज में खरीदारी और विदेशी फंड के प्रवाह से उछाल
विदेशी फंड के निरंतर प्रवाह और ब्लू-चिप स्टॉक रिलायंस इंडस्ट्रीज में तेज उछाल के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख ने भी घरेलू इक्विटी में तेजी को मजबूत किया। 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क सूचकांक शुरुआती कारोबार में 456.05 अंक उछलकर 79,668.58 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 112.85 अंक बढ़कर 24,152.20 पर पहुंचा। 

यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया: सोने में निवेश करना सही रणनीति या फिर चांदी में बनेगा पैसा; इसके अलावा और क्या विकल्प? जानें

रिलायंस इंडस्ट्रीज में तीन प्रतिशत की तेजी
सेंसेक्स की कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज में तीन प्रतिशत की तेजी आई। कंपनी ने मार्च तिमाही के शुद्ध लाभ में 2.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। खुदरा कारोबार में स्टोर युक्तिकरण और दूरसंचार में बेहतर मार्जिन ने मुख्य तेल और पेट्रोकेमिकल कारोबार में कमजोरी की भरपाई की।

किसे फायदा-किसे नुकसान?
महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, लार्सन एंड टूब्रो और एनटीपीसी भी फायदे में देखे गए। एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विस, बजाज फाइनेंस और नेस्ले कमजोरी के साथ आगे बढ़े। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 2,952.33 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

यह भी पढ़ें- सरकार की पहल: नौकरी के लिए नहीं छोड़ना पड़ेगा घर, अपने शहर में ही मिलेगा रोजगार

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक, टोक्यो का निक्केई 225 और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई एसएसई कंपोजिट में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed