फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Government Initiative Labour Ministry to Launch New System for Job Search through PM Gati Shakti Portal

सरकार की पहल: नौकरी के लिए नहीं छोड़ना पड़ेगा घर, अपने शहर में ही मिलेगा रोजगार

Mon, 28 Apr 2025 08:45 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 28 Apr 2025 08:45 AM IST
सार

मंत्रालय का राष्ट्रीय करिअर सेवा (एनसीएस) पोर्टल नियोक्ताओं और नौकरी चाहने वालों को जोड़ने वाले डिजिटल बाजार के रूप में कार्य करता है, जो बाजार में नौकरी की मांग और आपूर्ति को प्रभावी ढंग से संरेखित करता है।

विज्ञापन
Government Initiative Labour Ministry to Launch New System for Job Search through PM Gati Shakti Portal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

कोरोना महामारी के दौरान पहली बार घर से काम करने के कल्चर से लोग रूबरू हुए। उसी तर्ज अब केंद्र सरकार ‘अपने गृह नगर में नौकरी’ के नए विचार पर काम कर रही है। अगर यह पहल सफल रही तो पहली बार नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अब अपने मूल स्थान को छोड़कर दूसरे शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन


श्रम एवं रोजगार मंत्रालय एक ऐसा सिस्टम विकसित कर रहा है, जिसमें नौकरी चाहने वालों को स्थान, क्षेत्र, नियोक्ता, वेतनमान, आवश्यक कौशल और अन्य विशेषताओं के आधार पर नौकरियों को फिल्टर करने के विकल्प मिलेंगे। मंत्रालय पीएम गति शक्ति पोर्टल पर नौकरी के आंकड़ों की मैपिंग कर रहा है।
विज्ञापन


मंत्रालय का राष्ट्रीय करिअर सेवा (एनसीएस) पोर्टल नियोक्ताओं और नौकरी चाहने वालों को जोड़ने वाले डिजिटल बाजार के रूप में कार्य करता है, जो बाजार में नौकरी की मांग और आपूर्ति को प्रभावी ढंग से संरेखित करता है। मंत्रालय एनसीएस जॉब डाटा को पीएम गतिशक्ति प्लेटफॉर्म के साथ एकीकृत करने पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है। जम्मू-कश्मीर और गुजरात ने पहले ही इस दिशा में प्रगति कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Pahalgam Attack: पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा पर भारत की डिजिटल स्ट्राइक, शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनल समेत कई ब्लॉक


41 लाख नियोक्ता इस प्लेटफॉर्म से जुड़े
करीब 41 लाख नियोक्ता इस प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत हैं। जबकि, एक करोड़ से अधिक संभावित नौकरी चाहने वालों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

40 किलोमीटर के दायर में नौकरी
पीएम गति शक्ति को एनसीएस पोर्टल के साथ एकीकृत करके रोजगार अवसरों को जियो-टैग किया जा सकता है। एक समर्पित मोबाइल एप युवाओं को 20-40 किलोमीटर के दायरे में आसपास के रोजगार के अवसरों की खोज करने में सक्षम बनाएगा।

सीमित कौशल वालों को मिलेगा लाभ
यह विशेष रूप से नौकरी चाहने वालों, सीमित कौशल वाले लोगों को लाभान्वित करेगा, जो अब तक अत्यधिक रोजगार योग्य नहीं हैं, जिससे उन्हें अपने समुदायों में रहते हुए कमाई करने का अवसर मिलेगा।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed