फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   seven out of top 10 companies in share market losses one lakh crore of market cap

शेयर बाजारः शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के इस हफ्ते डूबे एक लाख करोड़ रुपये

Sun, 06 Oct 2019 11:59 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sun, 06 Oct 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
seven out of top 10 companies in share market losses one lakh crore of market cap
एचडीएफसी बैंक लिमिटेड - फोटो : File

शेयर बाजार में इस हफ्ते सूचीबद्ध 10 में से सात कंपनियों के एक लाख करोड़ डूब गए। इनमें सबसे ज्यादा नुकसान एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज को उठाना पड़ा। इस नुकसान का असर कंपनियों के बाजार पूंजीकरण पर भी देखने को मिला। हालांकि तीन कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में इजाफा देखने को मिला। 

विज्ञापन

एचडीएफसी बैंक को हुआ 30 हजार करोड़ का नुकसान

निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी को शुक्रवार को समाप्त हुए कारोबारी हफ्ते में 30 हजार करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। बैंक का मार्केट कैप 30,198.62 करोड़ रुपये घटकर 6,50,446.47 करोड़ रुपये रह गया। 

विज्ञापन


वहीं निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई का एम-कैप 22,866.93 करोड़ रुपये घटकर 2,67,265.32 करोड़ रुपये रह गया। कोटक महिंद्रा बैंक का एम-कैप 15,624.6 करोड़ रुपये घटकर के 2,98,413 करोड़ रुपये रह गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

HUL को हुआ इतने करोड़ का नुकसान

देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर का एम-कैप 14,287.76 करोड़ रुपये घटकर के 4,20,774.52 करोड़ रुपये हो गया। वहीं हाउसिंग फाइनेंस कंपनी एचडीएफसी 10,178.84 करोड़ रुपये घटकर के 3,41349.33 करोड़ रुपये रह गया। एक और हाउसिंग फाइनेंस कंपनी बजाज फाइनेंस के एम-कैप में 9,437.91 करोड़ रुपये की कमी देखने को मिली। यह 2,26,309.33 करोड़ रुपये रह गया। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ 824 करोड़ रुपये का नुकसान

मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज को भी इस दौरान 824.08 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। वहीं टीसीएस, आईटीसी और इंफोसिस का एम-कैप बढ़ गया है। 

टीसीएस का मार्केट कैप 7,79,989.45 करोड़ रुपये रहा, इंफोसिस का एम-कैप 4,681.59 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 3,40,704.24 करोड़ रुपये हो गया। आईटीसी को 5,344.62 करोड़ का लाभ हुआ और इसका एम-कैप 3,161069096 करोड़ रुपये हो गया। 



हालांकि पूरे हफ्ते में पहले पायदान रिलायंस इंडस्ट्रीज काबिज रहा। टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, एचडीएफसी, इंफोसिस, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस टॉप 10 में क्रमवार अपनी स्थिति को बनाए रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed