फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Today Sensex Nifty Nifty50 Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में बिकवाली का दौर जारी, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी 19450 के नीचे पहुंचा

Thu, 03 Aug 2023 04:08 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 03 Aug 2023 04:08 PM IST
सार

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में बिकवाली का दौर जारी, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी 19450 के नीचे पहुंचा

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Today Sensex Nifty Nifty50 Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार में लाल निशान पर कारोबार हो रहा है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 300 अंकों तक फिसला वहीं निफ्टी कमजोर होकर 19450 के नीचे पहुंच गया। हालांकि, निचले स्तरों पर बाजार में खरीदारी दिखी। वीकली एक्सपायरी के दिन 9 बजकर 44 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 106.76 (0.16%) अंकों की गिरावट के साथ 65,676.02 अंकों के लेवल पर कारोबार करता दिखा। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 36.30 (0.19%) अंक फिसलकर 19,490.25 अंकों पर ट्रेड करता दिखा।

विज्ञापन

वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

टेमासेक महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1200 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

वैश्विक निवेश फर्म टेमासेक होल्डिंग्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक बाध्यकारी समझौते को निष्पादित किया है, जिसके तहत महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी सहायक कंपनी महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल लिमिटेड में 1,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस निवेश के परिणामस्वरूप टेमासेक के पास महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल में 1.49-2.97% हिस्सेदारी होगी। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक विज्ञप्ति में कहा कि टेमासेक 80,580 करोड़ रुपये के मूल्यांकन (Valuation) पर अनिवार्य रूप से परिवर्तनीय प्रिफरेंस शेयरों की सदस्यता लेकर इस धन का निवेश करेगी।

अदाणी एंटरप्राइजेज ने जारी किए नतीजे, PAT 469 करोड़ रुपये से बढ़कर 674 करोड़ रुपये हुआ 

अदाणी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज ने वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस दौरान कंपनी का PAT सालाना आधार पर 469 करोड़ रुपये से बढ़कर 674 करोड़ रुपये हो गया। वहीं जून तिमाही में कंपनी का राजस्व 25,438 करोड़ रहा।

अदाणी पावर के PAT में 83.3% की वृद्धि

Q1 FY24 में अदाणी पावर का राजस्व सालाना आधार पर 16.8% बढ़कर 18,109 करोड़ हो गया। इस दौरान कंपनी का EBITDA 41.5% उछलकर 10,618 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। जबकि PAT 83.3% की वृद्धि के साथ 8,759 करोड़ हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed