फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Today Sensex Nifty News and Updates Today

Sensex All time High: बाजार में रिकॉर्ड उछाल; सेंसेक्स पहली बार 64000 के पार, निफ्टी ने छुआ 19000 का लेवल

Wed, 28 Jun 2023 02:49 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 28 Jun 2023 02:49 PM IST
सार

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में बुधवार को बंपर खरीदारी दिखी और सेंसेक्स-निफ्टी नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। बुधवार के कारेाबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स जहां पहली बार 64000 के लेवल को पार कर गया तो वहीं दूसरी ओर निफ्टी ने भी पहली बार 19000 का आंकड़ा छू  लिया।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Today Sensex Nifty News and Updates Today
शेयर मार्केट ऑल टाइम हाई पर - फोटो : amarujala.com

विस्तार

शेयर बाजार में बुधवार को बंपर खरीदारी दिखी और सेंसेक्स-निफ्टी नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। बुधवार के कारेाबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स जहां पहली बार 64000 के लेवल को पार कर गया तो वहीं दूसरी ओर निफ्टी ने भी पहली बार 19000 का आंकड़ा छू  लिया। बुधवार के कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स में लगभग 600 अंकों की बढ़त दिख रही है वहीं निफ्टी भी लगभग 200 अंकों की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। बुधवार को बाजार को ऑल टाइम हाई पर पहुचाने में मेटल सेक्टर के शेयरों का योगदान रहा। बुधवार के कारोबारी सेशन के पहले तीन सत्रों में निवेशकों को 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का फायदा हुआ। मानसून की शुरुआत, एचडीएफसी बैंक और हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्प के विलय पूरा करने की घोषणा व जून डेरिवेटिव शृंखला की समाप्ति से बाजार को ऑल टाइम हाई पर पहुंचने में मदद मिली।

विज्ञापन

नए ऑल टाइम हाई पर सेंसेक्स-निफ्टी

विज्ञापन

इससे पहले, हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में रिकॉर्ड उछाल के साथ शुरुआत हुई। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबारी सेशन में ऑल टाइम हाई पर कारोबार करते दिखे। सेंसेक्स 63,701.78 अंकों लेवल पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेसेक्स 200 अंकों तक चढ़ा और 63,716.00 अंकों के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचा। फिलहाल सेंसेक्स 178.68 (0.28%) अंकों की मजबूती के साथ 63,594.71 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 63,416.03 अंकों के लेवल पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई निफ्टी 62.40 (0.33%) अंक उछलकर 18,879.80 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान निफ्टी के ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स (Sectoral Indexes) हरे निशान पर कारोबार करते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

सेंसेक्स के साथ निफ्टी भी ऑल टाइम हाई पर पहुंचा

सेंसेक्स के साथ निफ्टी भी ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। बुधवार को शुरुआती कारोबार में निफ्टी ने भी नया रिकॉर्ड स्तर छुआ। निफ्टी पहली बार 18,900 के पार पहुंचा। 50 शेयरों का एनएसई निफ्टी इंडेक्स 18,908.15 के अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर (All Time High) पर पहुंचा।

निफ्टी के ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर कर रहे कारोबार

बुधवार को शुरुआती कारोबार में निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर शेयर्स

बुधवार के कारोबारी सेशन से जुड़ी कुछ अहम बातें

वैश्विक बाजारों की बात करें तो पिछले छह दिनों की गिरावट के बाद डाओ मंगलवार को 212 अंक चढ़ा। एसजीएक्स निफ्टी भी अपने ऑल टाइम हाई की ओर बढ़ता दिखा। गुरुवार को बैंक निफ्टी में एक्सपायरी होने की खबर भी आज बाजार के कारोबार में अहम ट्रिगर साबित हो सकता है। बता दें कि मंगलवार को बीएसई और एनएसई ने एक साझा बयान जारी कर कहा था कि बैंक निफ्टी की एक्सपायरी गुरुवार को ही होगी। बता दें कि बीते छह जून को एनएसई ने सर्कुलर जारी करते हुए बैंक निफ्टी के एक्सपायरी का दिन जुलाई से शुक्रवार करने का फैसला किया था। हालांकि अब इस सर्कुलर को वापस ले लिया गया है। वहीं, कल यानी गुरुवार (29 मई) को बाजार में बकरीद की छुट्टी होने के कारण जून वायदा सीरीज की एक्सपायरी आज यानी बुधवार को ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed