फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार फिर फिसला; सेंसेक्स 750 अंक टूटा, निफ्टी 21400 के नीचे

Thu, 18 Jan 2024 11:35 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 18 Jan 2024 11:35 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: शुरुआती कारोबार में बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 750 अंकों तक फिसल गया। वहीं निफ्टी भी 21450 के लेवल के नीचे पहुंच गया।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बाद भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को भी बिकवाली दिखी। शुरुआती कारोबार में बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 750 अंकों तक फिसल गया। वहीं निफ्टी भी 21450 के लेवल के नीचे पहुंच गया। सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर सेंसेक्स 565.49 (0.79%) अंकों की गिरावट के साथ 70,935.27 के स्तर पर जबकि निफ्टी 192.41 (0.89%) अंक फिसलकर 21,379.55 के आसपास कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

गुरुवार को बाजार में सबसे ज्यादा गिरावट बैंकिंग, फाइनेंशियल और आईटी सेक्टर के शेयरों में दिखी। निफ्टी में एलटीआई माइंडट्री और एचडीएफसी बैंक के शेयर टॉप लूजर के रूप में कारोबर करते दिखे। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 1628 अंक फिसलकर 71,500 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसई निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

एचडीएफसी बैंक के शेयरों सें हेडलाइन इंडेक्स पर बढ़ा दबाव

एचडीएफसी बैंक के शेयरों से हेडलाइन इंडेक्स सबसे ज्यादा दबाव बना क्योंकि स्टॉक बुधवार के बाद गुरुवार को भी गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। बैंक के शेयर शुरुआती कारोबार में 3% तक गिर गए, गिरावट के बाद निचले स्तरों पर पर्याप्त खरीदारों को आकर्षित करने में विफल रहा। पिछले दो सत्रों में कंपनी शेयर लगभग 12% गिर गए हैं।

पावर ग्रिड और एशियन पेंट्स के शेयरों में दिखी बिकवाली

सेंसेक्स में शामिल पावर ग्रिड और एशियन पेंट्स के शेयर क्रमशः 4.5 प्रतिशत और 3.3 प्रतिशत टूटे हैं। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और विप्रो के शेयर भी लाल निशान पर खुले। वहीं, टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर हरे निशान पर खुले।

एनएचपीसी के शेयरों में 6% की गिरावट आई

एकल शेयरों की बात करें तो एनएचपीसी के शेयरों में 6% प्रतिशत की गिरावट आई क्योंकि भारत सरकार ने कंपनी में अपनी 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का एलान किया है। इसके लिए 66 रुपये प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया गया है जो बुधवार के क्लोजिंग प्राइस से 10 प्रतिशत कम है। 

निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.5% तक फिसला

सेक्टोरल फ्रंट की बात करें तो निफ्टी आईटी में 1.5 प्रतिशत की गिरावट आई। यह कमजोरी एलटीआई माइंडट्री, एमफासिस एंड कोफोर्ज के शेयरों में बिकवाली से आई। निफ्टी बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी और हेल्थकेयर सेक्टर के शेयर भी गुरुवार को लाल निशान पर कारोबार करते दिखे।

डॉलर के मुकाबले रुपये में दो पैसे की गिरावट

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले दो पैसे की गिरावट के साथ 83.16 रुपये के स्तर पर ट्रेड करता दिखा। वहीं छह प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले 0.17% टूटकर 103.27 के स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed