फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में सपाट शुरुआत; सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर फिसला, निफ्टी 23500 से फिसला

Thu, 20 Jun 2024 09:26 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 20 Jun 2024 09:26 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर सेंसेक्स 97.69 (0.12%) अंक टूटकर 77,254.01 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 32.46 (0.14%) अंकों की गिरावट के साथ 23,483.55 के लेवल पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट क्लोजिंग - फोटो : i-stock

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत के बावजूद गिरावट दिख रही है। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स अपनी शुरुआती बढ़त को बरकरार नहीं रख पाए और लाल निशान पर पहुंच गए। सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर सेंसेक्स 97.69 (0.12%) अंक टूटकर 77,254.01 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 32.46 (0.14%) अंकों की गिरावट के साथ 23,483.55 के लेवल पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार के दौरान भारती एयरटेल के शेयरों में 7% की गिरावट आई, दूसरी ओर पीएनबी हाऊसिंग के शेयरों में 4% की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन

गुरुवार के कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकिंग शेयरों में तेजी, आईटी और पीएसयू शेयर टूटे

गुरुवार को एशियाई बाजार में कमजारी के बाद घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स भी सपाट खुले। इस दौरान बैंकिंग शेयरों में मजबूती दिखी लेकिन आईटी और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में बिकवाली दिखी। सेंसेक्स के शेयरों में कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील और टाइटन के शेयर बढ़त के साथ खुले। वहीं, सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड और एचसीएल टेक के शेयर गिरावट में नुकसान दिखा। मैक्वायर की ओर से कोटक महिंद्रा बैंक को अपग्रेड करने के बाद बैंक के शेयर 1.4% तक मजबूत हुए।

निफ्टी रियल्टी और निफ्टी मेटल इंडेक्स में तेजी

सेक्टरवार देखें तो निफ्टी रियल्टी 0.9% चढ़ा। ब्रिगेड, शोभा और डीएलएफ के शेयरों में बढ़त से इंडेक्स को मजबूती मिली। निफ्टी मेटल के शेयरों में 0.75% का उछाल आया। इस तेजी में हिंदुस्तान जिंक और वेदांता के शेयरों का योगदान रहा। व्यापक बाजार में निफ्टी स्मॉलकैप100 और निफ्टी मिड कैप100 0.4% तक उछले। एकल शेयरों में सुजलॉन एनर्जी के शेयर शुरुआती कारोबार में 5% तक चढ़े। यह बढ़त उन खबरों के बाद आई है जिनमें कहा गया है कि कंपनी ने 0.3% इक्विटी हिस्सेदारी का सौदा किया है। 5.2% की हिस्सेदारी बिकवाली के बाद पीएनबी हाउसिंग के शेयर 5% तक टूट गए।

अमेरिकी बाजार हरे निशान पर बंद हुए, रुपया 1 पैसा मजबूत हुआ

एशियाई शेयरों में गुरुवार को नरमी दिखी। यूएस फेड के नीतिगत निर्णय पर अनुमानों के इंतजार में यह दो वर्षों के उच्च स्तर के आसपास कारोबार करता दिख रहा है। जापान का निक्केई 0.63% गिर गया। चीन के शेयर बाजार में भी गिरावट दिखी और ब्लु-चिप इंडेक्स 0.34% तक फिसल गया। हॉन्गकॉन्ग का हेंग सेंग इंडेक्स 0.14% कमजोर हुआ। अमेरिकी बाजार बुधवार को हरे निशान पर बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने बुधवार (19 जून को) को 7,908.35 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर खरीदे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 7,107.80 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर खरीदे। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स की अगस्त डिलिवरी 2 सेंट बढ़कर 85.09 बैरल पर पहुंच गया। रुपया डॉलर के मुकाबले 1 पैसा चढकर 83.45 पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed