Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में मजबूत उछाल; सेंसेक्स 477 अंक चढ़ा, निफ्टी 22800 के रिकॉर्ड हाई पर
Sensex Opening Bell: शुक्रवार को सेंसेक्स 477 अंकों तक उछला है। वहीं निफ्टी भी 22750 का स्तर पार करते हुए नए हाई पर पहुंच गया है। बजाज ट्विन्स के शेयरो में 7% से अधिक की बढ़त दिख रही है।
विस्तार
शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन मजबूत उछाल दिख रहा है। शुक्रवार को सेंसेक्स 477 अंकों तक उछला है। वहीं निफ्टी भी 22750 का स्तर पार करते हुए 22800 के नए हाई पर पहुंच गया। बजाज ट्विन्स के शेयरो में 7% से अधिक की बढ़त दिखी। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बेंचमार्क इंडेक्स में मजबूती दिखी और सेंसेक्स 75,000 के ऊपर खुला। निफ्टी बैंक 49,436 के आसपास खुला।
वैश्विक बाजारों में तेजी का असर भारतीय बाजार पर भी दिखा। गुरुवार को अमेरिकी बाजार शानदार तेजी के साथ ऊपरी स्तरों पर बंद हुए। वहीं, घरेलू बाजार में गुरुवार को सपाट क्लोजिंग हुई थी। शुक्रवार को सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर सेंसेक्स 477.80 (0.64%) अंकों की बढ़त के साथ 75,088.91 के स्तर पर जबकि निफ्टी 139.96 (0.62%) अंक उछलकर 22,788.15 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
एनएसई निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स