{"_id":"661367ad9268f7dfa207bda5","slug":"sensex-opening-bell-share-market-opening-sensex-nifty-share-market-news-and-updates-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Opening Bell: शेयर बाजार नए हाई पर पहुंचा; सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 22600 के पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Opening Bell: शेयर बाजार नए हाई पर पहुंचा; सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 22600 के पार
Mon, 08 Apr 2024 10:00 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 08 Apr 2024 10:00 AM IST
सार
Sensex Opening Bell: सोमवार को शेयर बाजार में नए रिकॉर्ड हाई पर ओपनिंग हुई। सेंसेक्स पहली बार 74,550 के पार पहुंचा। निफ्टी भी 22,600 के पार पहुंच गया। बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी मेटल और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में दिखी।
विज्ञापन
शेयर मार्केट
- फोटो : Agency
विस्तार
शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला है। सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 300 अंकों से अधिक की बढ़त दिखी। वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी 25600 के स्तर को पार कर गया। सोमवार को शेयर बाजार में नए रिकॉर्ड हाई पर ओपनिंग हुई। सेंसेक्स पहली बार 74,599 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 22,609 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी मेटल और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में दिखी। वहीं, फार्मा सेक्टर के शेयरों में गिरावट दिख रही है। निफ्टी के शेयरों में टाटा स्टील का शेयर टॉप गेनर के रूप में कारोबार करता दिखा। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 20 अंकों की मजबूती के साथ 74,248 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
सोमवार के कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन
निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
विज्ञापन