फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Nifty50 Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में पॉजिटिव शुरुआत; सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 19800 के पार पहुंचा

Tue, 17 Oct 2023 01:25 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 17 Oct 2023 01:25 PM IST
सार

Sensex Opening Bell: मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सुबह नौ बजकर 18 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 314 अंक या 0.47% बढ़कर 66,481 पर कारोबार करता दिखा। वहीं एनएसई निफ्टी 84 अंकों (0.43%) की बढ़त के साथ 19,816 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Nifty50 Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैश्विक बाजारों में तेजी को देखते हुए एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों की अगुवाई में मंगलवार को भारतीय शेयर बाजारों में तेजी का रुख रहा। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सुबह नौ बजकर 18 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 314 अंक या 0.47% बढ़कर 66,481 पर कारोबार करता दिखा। वहीं एनएसई निफ्टी 84 अंकों (0.43%) की बढ़त के साथ 19,816 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन


सेंसेक्स की कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक बढ़त के साथ खुले, जबकि एचयूएल, एलएंडटी और टीसीएस गिरावट के साथ खुले।
विज्ञापन


वहीं, रुपया भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से अमेरिकी मुद्रा की बिक्री के बावजूद डॉलर के मुकाबले 83.28 के नए निम्न स्तर पर पहुच गया। इजरायल-हमास संघर्ष का असर पड़ोसी देशों पर पड़ने की आशंका से रुपये पर दबाव देखने को मिला। वृद्धि की चिंताओं के परिणामस्वरूप ब्रेंट क्रूडर वायदा 90 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया। फॉरेक्स कंसल्टेंट केएन डे के अनुसार, "मुद्रा बाजार इस्राइल में तनाव पर प्रतिक्रिया दे रहा है। अगर यह टकराव दूसरे देशों के बीच बढ़ता है तो तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed