फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty BSE NSE Share Market News and Updates

Share Market: दिवाली से पहले बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 80 हजार से फिसला, निवेशकों के 10 लाख करोड़ डूबे

Fri, 25 Oct 2024 10:19 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 25 Oct 2024 10:19 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: बिकवाली के दबाव में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक फिसलते दिखे। निवेशकों को शुक्रवार के दिन करीब 10 लाख करोड़ रुपये का तगड़ा घाटा उठाना पड़ा। इस दौरान बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 9.8 लाख करोड़ रुपये घटकर 435.1 लाख करोड़ रुपये हो गया। क्या है गिरावट का कारण इसे समझने के लिए पूरी खबर पढ़ें।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty BSE NSE Share Market News and Updates
शेयर बाजार में गिरावट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार इस बार दिवाली से पहले निवेशकों का दिवाला निकालने पर उतारू है। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को बेंचमार्क सूचकांक लगभग एक प्रतिशत तक नीचे आ गए।

विज्ञापन


दोपहर एक बजकर 54 मिनट पर सेंसेक्स 762.22 (0.95%) टूटकर मनोवैज्ञानिक स्तर 80 हजार से नीचे आ गया और  79,298.31 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी भी 272.50 (1.12%) अंक टूटकर 24,126.90 के लेवल पर पहुंच गया। इस दौरान निवेशकों को करीब 10 लाख करोड़ रुपये का तगड़ा घाटा उठाना पड़ा और बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 9.8 लाख करोड़ रुपये घटकर 435.1 लाख करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन


इससे पहले, इंडसइंड बैंक के शेयरों में भारी गिरावट और विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के बीच शुक्रवार को शेयर बाजारों ने शुरुआती बढ़त गंवा दी और गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 130.56 अंक चढ़कर 80,195.72 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 36.9 अंक चढ़कर 24,436.30 अंक पर पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, बिकवाली के दबाव ने जल्द ही दोनों सूचकांकों को नीचे खींच लिया। बीएसई बेंचमार्क 197.47 अंक गिरकर 79,875.03 पर और निफ्टी 89.20 अंक की गिरावट के साथ 24,310.20 पर पहुंच गया।

क्या है शेयर बाजार में गिरावट का कारण?

विदेशी निवेशकों ने पिछले 19 सत्रों में भारतीय शेयरों की बिकवाली की है। चीन की ओर से निवेशकों को प्रोत्साहन देने के लिए किए गए उपायों और अपेक्षाकृत सस्ते मूल्यांकन के कारण भारत से निकालकर निवेशक वहां अपनी पूंजी डाल रहे हैं। बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने (एफआईआई) इस महीने 24 अक्टूबर तक 98,085 करोड़ रुपये तक के शेयर बेच दिए हैं।

मुनाफा घटने से इंडसइंड बैंक के शेयर 15% तक टूटे

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से इंडसइंड बैंक में 15 प्रतिशत की गिरावट आई, क्योंकि कंपनी ने सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ में 40 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की, जो 1,331 करोड़ रुपये रहा। यह गिरावट मुख्य रूप से परिसंपत्ति गुणवत्ता को लेकर चिंताओं के कारण आई। रुपया अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 84.07 के स्तर पर स्थिर रहा।

एनटीपीसी, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, लार्सन एंड टूब्रो, टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील भी पिछड़ने वालों में शामिल रहे। ब्लू-चिप कंपनियों में, आईटीसी ने 3 प्रतिशत से अधिक की छलांग लगाई। कंपनी ने सितंबर 2024 को समाप्त दूसरी तिमाही में अपना समेकित शुद्ध लाभ 1.8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 5,054.43 करोड़ रुपये की सूचना दी। जुलाई-सितंबर की अवधि के दौरान आईटीसी का परिचालन से राजस्व 15.62 प्रतिशत बढ़कर 22,281.89 करोड़ रुपये हो गया।

एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में बढ़त

एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक अन्य बड़े लाभ वाले शेयर रहे। एशियाई बाजारों में सियोल, शंघाई और हांगकांग में तेजी रही, जबकि टोक्यो में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को अमेरिकी बाजार अधिकतर बढ़त के साथ बंद हुए।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 5,062.45 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,620.47 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।



वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत बढ़कर 74.56 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। गुरुवार को बीएसई का सूचकांक 16.82 अंक या 0.02 प्रतिशत गिरकर 80,065.16 अंक पर बंद हुआ था। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में निफ्टी 36.10 अंक या 0.15 प्रतिशत गिरकर 24,399.40 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed