फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Share Market: बैंकिंग शेयरों में खरीदारी से बाजार की रौनक लौटी, क्या धनतेरस-दिवाली पर होगी नुकसान की भरपाई?

Mon, 28 Oct 2024 09:53 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 28 Oct 2024 09:53 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: सेंसेक्स के 30 शेयरों में से आईसीआईसीआई बैंक में करीब 3 फीसदी की तेजी आई। निजी क्षेत्र के इस बैंक ने सितंबर 2024 को समाप्त दूसरी तिमाही में एकल लाभ में 14.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज करते हुए 11,746 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। आइए जानते हैं धनतेरस-दिवाली से पहले बाजार में क्या चल रहा है?

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

ब्लू-चिप आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में खरीदारी, एशियाई समकक्षों में मजबूत रुख और घरेलू संस्थागत निवेशकों की निरंतर खरीदारी से सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी लौटी।

विज्ञापन


सुबह 10 बजकर 37 मिनट पर सेंसेक्स 843.69 (1.06%) अंकों की मजबूती के साथ 80,245.98 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 203.41 (0.84%) अंक चढ़कर 24,384.20 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। पिछले हफ्ते के सभी कारोबारी बेंचमार्क सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए थे।
विज्ञापन


सेंसेक्स के 30 शेयरों में से आईसीआईसीआई बैंक में करीब 3 फीसदी की तेजी आई। निजी क्षेत्र के इस बैंक ने सितंबर 2024 को समाप्त दूसरी तिमाही में एकल लाभ में 14.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज करते हुए 11,746 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एशियन पेंट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर अन्य बड़े लाभ वाले शेयर रहे।

जेएसडब्ल्यू स्टील, लार्सन एंड टूब्रो, पावर ग्रिड और आईटीसी पिछड़ने वालों में शामिल थे। एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो और शंघाई में तेजी रही, जबकि हांगकांग में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिश्रित रुख के साथ बंद हुए।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 3,036.75 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,159.29 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 4.38 प्रतिशत घटकर 72.72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।


शुक्रवार को बीएसई का सेंसेक्स 662.87 अंक या 0.83 प्रतिशत गिरकर 79,402.29 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 218.60 अंक या 0.90 प्रतिशत गिरकर 24,180.80 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed