Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Market Opening Bell: मजबूत वैश्विक रुझानों से बाजार में तेजी; हरे निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी

Tue, 09 Sep 2025 09:39 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 09 Sep 2025 09:39 AM IST
सार

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 366.87 अंक चढ़कर 81,154.17 पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 101.35 अंक चढ़कर 24,874.50 पर आ गया।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
भारतीय शेयर बाजार - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से इस महीने के अंत में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के बीच वैश्विक बाजारों में मजबूत रुझानों के चलते मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई। जीएसटी दरों में हालिया कटौती की घोषणा ने भी शुरुआती कारोबार में बाजार की उम्मीद को बढ़ाया। आईटी शेयरों में तेजी से भी शुरुआती कारोबार के दौरान बाजार में तेजी आई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Gold Price: सोने की कीमत ने रचा इतिहास, पहली बार 1.10 लाख रुपये का आंकड़ा किया पार; निवेशकों में भारी उत्साह
विज्ञापन


शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 366.87 अंक चढ़कर 81,154.17 पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 101.35 अंक चढ़कर 24,874.50 पर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार के शुरुआती कारोबार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में सूचीबद्ध कंपनियों का नफा-नुकसान




 

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, अडानी पोर्ट्स और लार्सन एंड टुब्रो प्रमुख लाभ में रहीं। वहीं इटर्नल, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स पिछड़ने वालों में शामिल रहे।

फेड ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद ने बाजार को बल दिया

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा कि उतार-चढ़ाव के बावजूद निफ्टी के सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने की उम्मीद है। इसे 17 सितंबर को फेड द्वारा ब्याज दरों में चौथाई अंकों की कटौती की उम्मीद व वर्ष की शेष बैठकों में आगे और कटौती की संभावना से समर्थन मिलेगा। इससे मंदड़ियों पर अंकुश लगेगा।

विदेशी बाजारों की स्थिति

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। वहीं शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक नीचे कारोबार कर रहा था। सोमवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

जीएसटी सुधारों से आय में वृद्धि की उम्मीद

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि जीएसटी सुधारों से आय में वृद्धि की उम्मीदों के चलते बाजार धीरे-धीरे गति पकड़ रहा है। स्पष्ट रूप से, जीएसटी कटौती का सबसे बड़ा लाभार्थी ऑटो क्षेत्र है और बाजार ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। 22 सितंबर के बाद ऑटोमोबाइल की भारी मांग की खबर से हालिया तेजी के बावजूद ऑटो शेयरों में मजबूती बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें: Stock Exchange: एनसीडीईएक्स देगा मौसम वायदा में कारोबार की सुविधा, एक्सचेंज शुरू करने के लिए जुटाए 770 करोड़

ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 66.36 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत बढ़कर 66.36 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 2,170.35 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,014.30 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सोमवार को सेंसेक्स 76.54 अंक या 0.09 प्रतिशत बढ़कर 80,787.30 पर बंद हुआ और निफ्टी 32.15 अंक या 0.13 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 24,773.15 पर बंद हुआ।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed