फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex opening bell: Markets open with strength for the third consecutive day, Sensex rises 250 points, Nifty crosses 16000 share market news in hindi

Sensex opening bell: लगातार तीसरे दिन मजबूती के साथ खुले बाजार, 250 अंक चढ़ा सेंसेक्स, 16000 के पार निफ्टी

Fri, 15 Jul 2022 09:41 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 15 Jul 2022 09:41 AM IST
सार

डाओ जोंस 600 अंकों से ज्यादा गिरने के बाद केवल 142 अंक नीचे बंद हुआ। इसके अलावा जेपी मॉर्गन और मॉर्गन स्टैनली के अनुमान से कमजोर नतीजे आने के बाद उनके शेयरों में कमजोरी दिखी है।

विज्ञापन
Sensex opening bell: Markets open with strength for the third consecutive day, Sensex rises 250 points, Nifty crosses 16000 share market news in hindi
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्लोबल बाजारों से कमजोरी के बावजूद भारतीय बाजार लगातार तीसरे दिन मजबूती के साथ खुले हैं। ग्लोबल बाजारों से कमजोरी के बावजूद भारतीय बाजार लगातार तीसरे दिन मजबूरी के साथ खुले हैं। उससे पहले अमेरिकी बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन


डाओ जोंस 600 अंकों से ज्यादा गिरने के बाद केवल 142 अंक नीचे बंद हुआ। इसके अलावा जेपी मॉर्गन और मॉर्गन स्टैनली के अनुमान से कमजोर नतीजे आने के बाद उनके शेयरों में कमजोरी दिखी है। 
विज्ञापन


वहीं फेड गवर्नर और प्रेसिडेंट के बयान के बाद बाजार में हल्की रिकवरी देखने को मिली है। यूरोप के बाजारों की बात करें तो यहां भी कमजोरी का माहौल है। तीनों इंडेक्स में औसतन डेढ़ फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। एशियाई बाजारों में भी हल्की बिकवाली देखने को मिल रही है। SGX Nifty 5 अंकों की गिरावटके साथ ट्रेड कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स में 280.27 (0.52%) की तेजी देखने को मिली है और ये इंडेक्स 53696.42 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स में 84.30 (0.53 फीसदी) की मजबूती दिख रही है ये इंडेक्स 16023 के लेवल पर कारोबार कर रहा है।


रुपया लाइफटाइम लो पर

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 79.92/93 लेवल पर चला गया है। आपको बता दें कि गुरुवार को यह 79.8750 के लेवल पर बंद हुआ था। रुपये ने अपने शुरुआती कारोबार में 79.95 के अपने लाइफटाइम लो लेवल को भी टच कर लियाा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed