{"_id":"63439760e6d2a609f5396f6a","slug":"sensex-opening-bell-big-fall-in-the-market-sensex-breaks-750-points-nifty-below-17100-rupee-at-record-low","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Opening Bell: बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 750 अंक टूटा, निफ्टी 17100 के नीचे, रुपया रिकॉर्ड लो पर","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Opening Bell: बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 750 अंक टूटा, निफ्टी 17100 के नीचे, रुपया रिकॉर्ड लो पर
Mon, 10 Oct 2022 09:36 AM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Mon, 10 Oct 2022 09:36 AM IST
सार
Sensex Opening Bell: सोमवार को बाजार में शुरुआती कारोबार में सेसेंक्स 767 अंकों की गिरावट के साथ 57424 अंकों पर खुला। वहीं, निफ्टी की शुरुआत 205 अंकों की गिरावट के साथ 17,103 के स्तर पर हुई। बाजार में बैंक, ऑटो और मेटल सेक्टर के शेयरों में कमजोरी देखने को मिली।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई है। सोमवार को सेंसेक्स लगभग 750 अंक तक टूट गया है। वहीं, निफ्टी भी 200 अंक टूटकर 17090 के स्तर पर चला गया है। वहीं रुपया भी सोमवार को और कमजोर होते हुए 82.64 रुपये के अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
सेंसेक्स 57424 अंकों पर खुला
सोमवार को बाजार में शुरुआती कारोबार में सेसेंक्स 767 अंकों की गिरावट के साथ 57424 अंकों पर खुला। वहीं, निफ्टी की शुरुआत 205 अंकों की गिरावट के साथ 17,103 के स्तर पर हुई। बाजार में बैंक, ऑटो और मेटल सेक्टर के शेयरों में कमजोरी देखने को मिली। सेंसेक्स बेंचमार्क में 30 के 30 शेयर शुरुआती कारोबार में लाल निशान में दिखे।
विज्ञापन
डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसा और टूटा
रुपया डॉलर के मुकाबले सोमवार को 32 पैसे और कमजोर हो गया और यह 82.32 के मुकाबले 82.64 रुपये के लेवल पर खुला।