{"_id":"603c64033a9ecb435e231afb","slug":"sensex-nifty-today-share-market-update-first-day-of-business-day-market-opened-on-green-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex, Nifty Today 1 March: हरे निशान पर कारोबार करता बाजार, निफ्टी 14,700 के पार, सेंसेक्स में करीब 700 अंकों का उछाल","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex, Nifty Today 1 March: हरे निशान पर कारोबार करता बाजार, निफ्टी 14,700 के पार, सेंसेक्स में करीब 700 अंकों का उछाल
Mon, 01 Mar 2021 01:38 PM IST
Tanuja Yadav
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 01 Mar 2021 01:38 PM IST
विज्ञापन
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानि सोमवार को बाजार बढ़त के साथ खुला है। सेंसेक्स और निफ्टी ने हरे निशान के साथ शुरुआत की है। सुबह 9.16 बजे सेंसेक्स करीब 500 अंकों यानि कि 1.01 फीसदी की बढ़त के साथ 49,594.86 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
वहीं 10.30 बजे सेंसेक्स में करीब 900 अंकों का उछाल देखा गया और सेंसेक्स 49,990.58 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी में 250 अंकों से ज्यादा का उछाल देखा गया था और निफ्टी 14,784.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
Sensex soars 890.59 points, currently at 49,990.58. Nifty at 14,784.50, up by 255.35 points. pic.twitter.com/HwkMbuWQDl
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 1, 2021
बात करें बाजार के खुलने के समय की तो निफ्टी भी हरे निशान के साथ खुला था और डेढ़ सौ अंक या एक फीसदी की बढ़त के साथ 14,682 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। बता दें कि पिछले कारोबारी के आखिरी दिन यानि शुक्रवार में बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी। आज बाजार में 1,297 स्टॉक्स हरे निशान में, 199 शेयरों में गिरावट और 78 शेयरों में कोई बदलाव नहीं दिखा।