{"_id":"6041ac340eb2346f0f34fb69","slug":"sensex-nifty-today-share-market-5-march-2021-update-indian-indices-opened-on-negative-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex, Nifty Today: शेयर बाजार: आज फिर लाल निशान पर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 15 हजार के नीचे","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex, Nifty Today: शेयर बाजार: आज फिर लाल निशान पर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 15 हजार के नीचे
Fri, 05 Mar 2021 09:27 AM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Fri, 05 Mar 2021 09:27 AM IST
विज्ञापन
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को फिर से शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। कमजोर वैश्विक संकेतों से आज लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में गिरावट आई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 400.18 अंक (0.79 फीसदी) की गिरावट के साथ 50445.90 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 108.30 अंक यानी 0.72 फीसदी नीचे 14972.50 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
दुनियाभर के बाजारों में बिकवाली
अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़ने के चलते निक्केई इंडेक्स 1.52 फीसदी नीचे 28,489 पर कारोबार कर रहा है। जापान की करेंसी येन आठ महीने के सबसे निचले स्तर पर आ गई है। हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 341 अंकों की गिरावट के साथ 28,895 पर कारोबार कर रहा है। कोरिया का कोस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और ऑस्ट्रेलिया ऑल ऑर्डिनरीज इंडेक्स में भी एक-एक फीसदी की गिरावट है। नैस्डैक इंडेक्स 2.11 फीसदी नीचे 12,723 अंकों पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में रुपया 16 पैसे गिरकर 72.99 पर रहा
भारतीय रुपया शुक्रवार को कारोबार के शुरुआती दौर में अमेरिकी डालर के मुकाबले 16 पैसे गिरकर 72.99 रुपये प्रति डॉलर पर रहा। अमेरिकी डालर में मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों में नरमी के रुख को देखते हुये निवेशकों की धारणा प्रभावित रही। अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत में अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 72.98 पर खुला और उसके कुछ देर बाद और गिरकर 72.99 पर पहुंच गया। यह विनिमय दर पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले 16 पैसे नीचे रही।
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान ओएनजीसी, एनटीपीसी, मारुति, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाइटन और एम एंड एम के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं रिलायंस, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और सन फार्मा के शेयर लाल निशान पर खुले।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत गिरावट पर हुई। इनमें मेटल, एफएमसीजी, आईटी, रियल्टी, मीडिया, बैंक, फार्मा, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.12 बजे सेंसेक्स 332.14 अंक (0.65 फीसदी) नीचे 50513.94 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 164.85 अंक (1.08 फीसदी) नीचे 15080.75 के स्तर पर था।
पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 744.85 अंक (1.45 फीसदी) की गिरावट के साथ 50,699.80 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 218.85 अंक यानी 1.44 फीसदी नीचे 15,026.75 के स्तर पर खुला था।
गुरुवार को भारी गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
गुरुवार को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 598.57 अंक यानी 1.16 फीसदी की गिरावट के साथ 50846.08 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 164.85 अंक यानी 1.08 फीसदी नीचे 15080.75 के स्तर पर बंद हुआ था।