फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex, Nifty Today Share Market 3 March 2021 Update Indian indices opened on positive note

Sensex, Nifty Today: शेयर बाजार: 453 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 15 हजार के पार

Wed, 03 Mar 2021 09:24 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 03 Mar 2021 09:24 AM IST
विज्ञापन
Sensex, Nifty Today Share Market 3 March 2021 Update Indian indices opened on positive note
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : ANI

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को मिश्रित वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 453.06 अंक (0.90 फीसदी) की तेजी के साथ 50,749.95 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 141.00 अंक यानी 0.95 फीसदी ऊपर 15,060.10 के स्तर पर खुला। 1154 शेयरों में तेजी आई, 248 शेयरों में गिरावट आई और 48 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

विज्ञापन


विश्लेषकों का कहना है कि तीसरी तिमाही के जीडीपी के आंकड़े सकारात्मक दायरे में पहुंचने से निवेशकों की धारणा बेहतर बनी हुई है। इसके साथ ही वैश्विक बाजारों में पिछले सप्ताह की उठापटक के बाद बॉन्ड बाजार में शांति लौटने से भी निवेशकों की खरीदारी बढ़ी है। 
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान सभी शेयर हरे निशान पर खुले। शीर्ष बढ़त वाले शेयरों मेंहींडाल्को, टाटा स्टील, एचडीएफसी, बीपीसीएल, और जेएसडब्ल्यू स्टील शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत बढ़त पर हुई। इनमें मेटल, एफएमसीजी, आईटी, रियल्टी, मीडिया, बैंक, फार्मा, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 416.93 अंक (0.83 फीसदी) ऊपर 50,713.82 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 194.80 अंक (1.31 फीसदी) ऊपर 15,113.90 के स्तर पर था।

15 फरवरी से अब तक शीर्ष गिरावट वाले शेयर
15 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार उछाल देखा गया था, लेकिन इसके बाद बाजार में काफी अस्थिर दिखाई दी और निवेशकों ने विभिन्न शेयरों के लिए मिश्रित परिणाम देखे। आइए जानते हैं 15 फरवरी से अब तक बीएसई-500 पर शीर्ष 10 गिरावट वाले शेयर कौन से रहे।

  • आईओएल केममिकल एंड फार्मा लिमिटेड -15.96 फीसदी
  • श्रीराम ट्रामसपोर्ट फाइनेंस कंपनी लिमिटेड -15.22 फीसदी
  • शिल्पा मेडिकेयर लिमिटेड -13.29 फीसदी
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड -11.56 फीसदी
  • आईसीआईसीआई बैंक -11.31 फीसदी
  • REC लिमिटेड -11.29 फीसदी
  • एचडीएफसी -11.22 फीसदी
  • इंफो एज (इंडिया) लिमिटेड -11.06 फीसदी
  • बर्जर पेंट्स इंडिया लिमिटेड -11.02 फीसदी
  • लार्सेन एंड ट्यूब्रो इंफोटेक लिमिटेड -10.72 फीसदी


पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 296.31 अंक (0.59 फीसदी) की तेजी के साथ 50,146.15 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 87.80 अंक यानी 0.59 फीसदी ऊपर 14,849.30 के स्तर पर खुला था। 



मंगलवार को बढ़त पर बंद हुआ था बाजार 
मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 447.05 अंक यानी 0.90 फीसदी की तेजी के साथ 50296.89 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 157.55 अंक यानी 1.07 फीसदी ऊपर 14919.10 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed