फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty stock market share market today on may 14th 2021 opening Indian indices flat

शेयर बाजार: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सपाट स्तर पर खुला बाजार, निफ्टी 14700 के पार

Fri, 14 May 2021 09:24 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 14 May 2021 09:24 AM IST
सार

सेंसेक्स 1.27 अंक (0.00 फीसदी) की मामूली तेजी के साथ 48692.07 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 13.70 अंक (0.09 फीसदी) ऊपर 14710.20 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
sensex nifty stock market share market today on may 14th 2021 opening Indian indices flat
बजट के बाद शेयर बाजार में आई तेजी - फोटो : PTI

विस्तार

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1.27 अंक (0.00 फीसदी) की मामूली तेजी के साथ 48692.07 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 13.70 अंक (0.09 फीसदी) ऊपर 14710.20 के स्तर पर खुला। पिछले सप्ताह, 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 424.11 यानी 0.86 फीसदी मजबूत हुआ। आज 1247 शेयरों में तेजी आई, 278 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 100 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 13 मई 2021 को पूरे देश में ईद-उल-फितर के पर्व के लिए घरेलू शेयर बाजार में कारोबार नहीं हुआ।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान आईटीसी, एशियन पेंट्स, टाइटन, नेस्ले इंडिया, डॉक्टर रेड्डी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस, एक्सिस बैंक, बजाज ऑटो और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान बजाज फाइनेंस, पर खुले। वहीं सन फार्मा, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, ओएनजीसी, एनटीपीसी, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक और एचडीएफसी के शेयर लाल निशान पर खुले। 
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 355.23 अंक (0.73 फीसदी) ऊपर 49046.03 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 53.90 अंक (0.37 फीसदी) ऊपर 14750.40 के स्तर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों को हुआ लाभ
देश के 10 सर्वाधिक मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह संयुक्त रूप से 81,250.83 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इसमें सर्वाधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही। पिछले सप्ताह केवल रिलायंस इंडसट्रीज लिमिटेड और इंफोसिस को बाजार पूंजीकरण के मामले में नुकसान हुआ।

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 221.45 अंकों (0.45 फीसदी) की गिरावट के साथ 48940.36 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 50.30 अंक (0.34 फीसदी) नीचे 14800.50 के स्तर पर खुला था। 


बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार 
बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 471.01 अंक यानी 0.96 फीसदी नीचे 48690.80 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 154.25 अंक यानी 1.04 फीसदी की गिरावट के साथ 14696.50 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed