फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty stock market share market today on may 10th 2021 opening Indian indices higher

Sensex, Nifty Today: बाजार में रौनक: 289 अंक उछलकर 49500 के करीब खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी बहार

Mon, 10 May 2021 09:27 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 10 May 2021 09:27 AM IST
सार

सेंसेक्स 289.24 अंकों (0.59 फीसदी) की तेजी के साथ 49495.71 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 98.80 अंक यानी 0.67 फीसदी के उछाल के साथ 14922 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन
sensex nifty stock market share market today on may 10th 2021 opening Indian indices higher
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : ANI

विस्तार

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 289.24 अंकों (0.59 फीसदी) की तेजी के साथ 49495.71 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 98.80 अंक यानी 0.67 फीसदी के उछाल के साथ 14922 के स्तर पर खुला। आज 1331 शेयरों में तेजी आई, 284 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 77 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। पिछले सप्ताह, 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 424.11 यानी 0.86 फीसदी मजबूत हुआ।

विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी बाजार की चाल
कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति, कंपनियों के वित्तीय परिणाम और औद्योगिक उत्पादन समेत  आर्थिक आंकड़े इस सप्ताह बाजार की चाल तय करेंगे। इस सप्ताह अवकाश के कारण बाजार में चार दिन ही कारोबार होगा। इसके अलावा वैश्विक प्रवृत्ति और रुपये में उतार-चढ़ाव का भी बाजार धारणा पर असर पड़ेगा। घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को ईद-उल-फित्र के मौके पर बंद रहेंगे।
विज्ञापन


बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों को हुआ लाभ
देश के 10 सर्वाधिक मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह संयुक्त रूप से 81,250.83 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इसमें सर्वाधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही। पिछले सप्ताह केवल रिलायंस इंडसट्रीज लिमिटेड और इंफोसिस को बाजार पूंजीकरण के मामले में नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


म्यूचुअल फंड इकाइयों ने अप्रैल में शेयरों में किया इतना निवेश
म्यूचुअल फंड इकाइयों ने अप्रैल महीने में शेयरों में 5,526 करोड़ रुपये निवेश किए। यह लगातार दूसरा महीना है जब उन्होंने बाजार में कुछ सुधार देखने के बाद शेयरों में पैसा लगाया है। इन्वेस्ट 19 के संस्थापक और सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) कौशलेन्द्र सिंह सेंगर ने कहा कि कई वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनियां क्षेत्र में आ रही हैं, इससे उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ी है। ऐसे में आने वाले महीनों में म्यूचुअल फंड का निवेश बढ़ेगा।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान डॉक्टर रेड्डी, ओएनजीसी, एनटीपीसी, टाइटन, एचडीएफसी,  आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, एक्सिस बैंक, रिलायंस, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, एसबीआई, बजाज फिनसर्व और एचसीएल टेक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं बजाज फाइनेंस, मारुति, इंफोसिस, नेस्ले इंडिया और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर लाल निशान पर खुले। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्ल लाल निशान पर बंद हुए। इनमें मीडिया, आईटी, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, फार्मा, मेटल, ऑटो, रियल्टी, प्राइवेट बैंक, बैंक, फार्मा और फाइनेंस सर्विसेज शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.03 बजे सेंसेक्स 320.16 अंक (0.65 फीसदी) ऊपर 49526.63 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 69.80 अंक (0.47 फीसदी) ऊपर 14893.00 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 338.14 अंकों (0.69 फीसदी) की तेजी के साथ 49287.90 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 106.60 अंक यानी 0.72 फीसदी के उछाल के साथ 14831.40 के स्तर पर खुला था। 


शुक्रवार को हरे निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 256.71 अंक यानी 0.52 फीसदी ऊपर 49,206.47 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 98.35 अंक यानी 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ 14,823.15 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed