फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market, Sensex, Nifty, Stock Market Today 7th June 2021 Update Indian indices opened higher

Sensex, Nifty Today: शेयर बाजार: 52 हजार के पार खुला सेंसेक्स, इस सप्ताह इन कारकों से प्रभावित होगी बाजार की चाल

Mon, 07 Jun 2021 09:28 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 07 Jun 2021 09:28 AM IST
सार

सेंसेक्स 85.53 अंकों (0.16 फीसदी) की तेजी के साथ 52185.58 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 37.90 अंक (0.24 फीसदी) की बढ़त के साथ 15708.20 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
Share Market, Sensex, Nifty, Stock Market Today 7th June 2021 Update Indian indices opened higher
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : ANI

विस्तार

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 85.53 अंकों (0.16 फीसदी) की तेजी के साथ 52185.58 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 37.90 अंक (0.24 फीसदी) की बढ़त के साथ 15708.20 के स्तर पर खुला। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 677.17 अंक या 1.31 फीसदी के लाभ में रहा। 

विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से प्रभावित होगी बाजार की चाल
कोविड-19 संक्रमण के रुख, टीकाकरण की रफ्तार और वैश्विक कारक इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय करेंगे। विश्लेषकों ने यह राय जताते हुए कहा कि इसके अलावा घरेलू मोर्चे पर ऐसा कोई घटनाक्रम नहीं है, जिससे बाजार दिशा ले सकें। साथ ही 11 जून को औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के आंकड़े आने हैं। संक्रमण के मामलों में कमी के मद्देनजर बाजार राज्यों द्वारा अंकुशों में और ढील की उम्मीद कर रहा है। विश्लेषकों ने कहा कि इसके अलावा कच्चे तेल के दाम, रुपये का उतार-चढ़ाव और विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश का रुख भी बाजार की दिशा तय करेगा।
विज्ञापन


सेंसेक्स की शीर्ष 10 में सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में इजाफा
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 1,15,898.82 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा फायदे में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार मूल्यांकन में इजाफा हुआ। वहीं दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान पावर ग्रिड, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, ओएनजीसी, सन फार्मा, एल एंड टी, इंफोसिस, एचसीएल टेक, डॉक्टर रेड्डी, मारुति, रिलायंस, बजाज ऑटो, आईटीसी, एसबीआई, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टीसीएस, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और नेस्ले इंडिया के शेयर लाल निशान पर खुले।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 88.37 अंक (0.17 फीसदी) ऊपर 52188.42 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 10.90 अंक (0.07 फीसदी) ऊपर 15681.20 पर था।

पिछले कारोबारी दिन मामूली बढ़त के साथ खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 5.01 अंकों (0.01 फीसदी) की तेजी के साथ 52237.44 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 0.90 अंक (0.01 फीसदी) की बढ़त के साथ 15691.30 के स्तर पर खुला था। 


शुक्रवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार 
शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों का एलान किया था, जिसका असर घरेलू शेयर बाजार पर पड़ा और यह लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 132.38 अंक (0.25 फीसदी) की गिरावट के साथ 52,100.05 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 20.10 अंक यानी 0.13 फीसदी गिरावट के साथ 15,670.25 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed