फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty stock market share market today on june 2nd 2021 Indian indices opened lower

Sensex, Nifty Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, 135 अंक नीचे सेंसेक्स

Wed, 02 Jun 2021 09:26 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 02 Jun 2021 09:26 AM IST
सार

सेंसेक्स 135.84 अंकों (0.26 फीसदी) की गिरावट के साथ 51799.04 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 33.60 अंक (0.22 फीसदी) की गिरावट के साथ 15541.30 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
sensex nifty stock market share market today on june 2nd 2021 Indian indices opened lower
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 135.84 अंकों (0.26 फीसदी) की गिरावट के साथ 51799.04 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 33.60 अंक (0.22 फीसदी) की गिरावट के साथ 15541.30 के स्तर पर खुला। आज 1006 शेयरों में तेजी आई, 551 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 77 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। पिछले सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 882.40 अंक यानी 1.74 फीसदी मजबूत हुआ।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान पावर ग्रिड, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, डॉक्टर रेड्डी, मारुति, ओएनजीसी, सन फार्मा, रिलायंस, बजाज ऑटो और एम एंड एम के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टीसीएस, आईटीसी, एसबीआई, टाइटन, एल एंड टी, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक, और नेस्ले इंडिया के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन


आईटीसी को चौथी तिमाही में 3817 करोड़ का शुद्ध मुनाफा
आईटीसी लिमिटेड ने कहा कि मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 3,816.84 करोड़ रुपये रहा है। सिगरेट-एफएमसीजी से लेकर होटल कारोबार करने वाली कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में कहा है कि पिछले वित्तवर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान उसने 3,926.46 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था। पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में आईटीसी का शुद्ध मुनाफा 13,389.80 करोड़ रुपये रहा जो कि इससे पिछले वित्त वर्ष 2019- 20 में 15,584.56 करोड़ रुपये रहा था। शुरुआती कारोबार में आज कंपनी का शेयर लाल निशान पर था। यह 210.50 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.03 बजे सेंसेक्स 113.86 अंक (0.22 फीसदी) नीचे 51821.02 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 37.90 अंक (0.24 फीसदी) नीचे 15537 पर था।

इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी बाजार की चाल
विश्लेषकों के अनुसार, शेयर बाजार की दिशा इस सप्ताह रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा और पीएमआई जैसे वृहत आर्थिक आंकड़े, कोविड-19 को लेकर स्थिति और वैश्विक कारकों से तय होगी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) शुक्रवार को मौद्रिक नीति समीक्षा पेश करेगा। इस पर निवेशकों की नजर होगी। इन सबके अलावा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव, ब्रेंट क्रूड के भाव तथा विदेशी संथागत निवेशकों के निवेश रुख भी बाजार को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

बीते सप्ताह शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में इजाफा 
बीते सप्ताह देश की सबसे मूल्यवान 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में संयुक्त रूप से 1,39,566.52 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इसमें सर्वाधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और इंफोसिस रहे। बीते शुक्रवार को समाप्त सप्ताह के दौरान केवल दो कंपनियों, हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में गिरावट देखी गई। 

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 93.36 अंकों (0.18 फीसदी) की तेजी के साथ 52030.80 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 26.40 अंक (0.17 फीसदी) की बढ़त के साथ 15609.20 के स्तर पर खुला था।


मंगलवार को सपाट स्तर पर बंद हुआ था बाजार 
मंगलवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स-निफ्टी सपाट स्तर पर बंद हुए थे। सेंसेक्स 2.56 अंक (0.00 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 51,934.88 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 7.95 अंक यानी 0.05 फीसदी नीचे 15,574.85 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed