फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market today update 26 april 2021-opening sensex and nifty open with green color

Sensex, Nifty Today: हफ्ते के पहले दिन हरे निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स में 318 तो निफ्टी में 108 अंकों की बढ़त

Mon, 26 Apr 2021 09:51 AM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 26 Apr 2021 09:51 AM IST
सार

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार आज हरे निशान के साथ खुला है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान के साथ खुले। बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 318 अंकों या 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ 48,197.37 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन
sensex nifty share market today update 26 april 2021-opening sensex and nifty open with green color
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : PTI

विस्तार

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार आज हरे निशान के साथ खुला है। बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 318 अंकों या 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ 48,197.37 के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई इंडेक्स निफ्टी में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। निफ्टी 108 अंकों या फिर 0.75 फीसदी की बढ़त के साथ 14,449 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को बाजार लाल निशान और गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 202 अंक नीचे 47,878.45 के स्तर पर बंद हुआ था तो निफ्टी 64.80 अंक नीचे 14,341.35 के स्तर पर बंद हुआ था। इसके अलावा एशियाई बाजार में बढ़त है। 
विज्ञापन


हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 61 अंक ऊपर 29,137 पर कारोबार कर रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 19 अंक की बढ़ोतरी के साथ हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा जापान का निक्केई इंडेक्स 85 अंकों की बढ़त के साथ 29,106 पर कारोबार कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अमेरिका के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस में 227.59 अंकों की बढ़त थी और इंडेक्स 34,043.50 के स्तर पर बंद हुआ था। नैस्डैक में भी बढ़त देखी गई और वो 1.44 फीसदी की बढ़त के साथ 198.40 अंक ऊपर 14,016.80 के स्तर पर बंद हुआ था। हालांकि फ्रांस और जर्मनी के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed