फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market stock market today latest news updates on September 23

NSE BSE 23 September 2021: 59764 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी में भी जोरदार उछाल

Thu, 23 Sep 2021 01:06 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 23 Sep 2021 01:06 PM IST
सार

सेंसेक्स 351.37 अंक या 0.60 फीसदी की तेजी के साथ 59,278.70 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 115.10 अंकों (0.66 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,661.80 के स्तर पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 59764.79 के उच्च स्तर पर पहुंच गया। 

विज्ञापन
sensex nifty share market stock market today latest news updates on September 23
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

मजबूत वैश्विक संक्तों से आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 351.37 अंक या 0.60 फीसदी की तेजी के साथ 59,278.70 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 115.10 अंकों (0.66 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,661.80 के स्तर पर खुला। इसके बाद बाजार में तेजी का सिलसिला जारी रहा। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 59764.79 के उच्च स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी ने 17,782.40 का स्तर छुआ। बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण करीब तीन लाख करोड़ रुपये बढ़ा। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 710 अंक या 1.21 फीसदी चढ़ा था। शुरुआती कारोबार में 1398 शेयरों में तेजी आई, 256 शेयरों में गिरावट आई और 75 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान टाटा स्टील, एसबीआई, कोटक बैंक, रिलायंस, एक्सिस बैंक, बजाज ऑटो, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, इंफोसिस, एम एंड एम, एल एंड टी, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, एचडीएफसी, मारुति, डॉक्टर रेड्डी, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स और नेस्ले इंडिया के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टेक महिंद्रा, टाइटन और टीसीएस के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 367.62 अंक (0.62 फीसदी) ऊपर 59294.95 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 93.10 अंक (0.53 फीसदी) ऊपर 17639.80 पर था।

बुधवार को लाल निशान पर खुले थे सेंसेक्स-निफ्टी 
बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। सेंसेक्स 33.84 अंक या 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 58971.43 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 11.80 अंकों (0.07 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 17550.20 के स्तर पर खुला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सत्र में लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 77.94 अंकों (0.13 फीसदी) की गिरावट के साथ 58,927.33 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 15.35 अंकों (0.09 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,546.65 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed