फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market stock market today latest news updates on October 1

NSE BSE 1 October 2021: महीने के पहले कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला बाजार, 59 हजार के नीचे सेंसेक्स

Fri, 01 Oct 2021 09:35 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 01 Oct 2021 09:35 AM IST
सार

सेंसेक्स 394.26 अंक या 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ 58732.10 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 110 अंकों (0.62 फीसदी) की गिरावट के साथ 17508.20 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
sensex nifty share market stock market today latest news updates on October 1
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

आज अक्तूबर माह के पहले और सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 394.26 अंक या 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ 58732.10 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 110 अंकों (0.62 फीसदी) की गिरावट के साथ 17508.20 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में 807 शेयरों में तेजी आई, 981 शेयरों में गिरावट आई और 117 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,032.58 अंक या 1.74 फीसदी के लाभ में रहा। 

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान सिर्फ पावर ग्रिड, एनटीपीसी, एम एंड एम और बजाज ऑटो के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं रिलायंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक बैंक, डॉक्टर रेड्डी, एल एंड टी, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया, टीसीएस, आईटीसी, इंफोसिस, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, एसबीआई, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, एचडीएफसी, टाइटन, सन फार्मा, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व और मारुति के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.03 बजे सेंसेक्स 69.56 अंक (0.12 फीसदी) नीचे 59056.80 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 65.90 अंक (0.37 फीसदी) नीचे 17552.30 पर था।

गुरुवार को सपाट स्तर पर खुला था सेंसेक्स
गुरुवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला। सेंसेक्स 43.29 अंक या 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 59,456.56 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 8.10 अंकों (0.05 फीसदी) की मामूली बढ़त के साथ 17,719.40 के स्तर पर खुला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सत्र में लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 286.91 अंकों (0.48 फीसदी) की गिरावट के साथ 59,126.36 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 93.15 अंक (0.53 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,618.15 के स्तर पर बंद हुआ था। 


सेंसेक्स की सभी टॉप-10 कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण
पिछले सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में कुल 1,56,317.17 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed