फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market stock market today latest news updates on October 11

NSE BSE 11 October 2021: शेयर बाजार: रिकॉर्ड स्तर पर निफ्टी, पहली बार 18 हजार के पार, सेंसेक्स भी 60 हजार के ऊपर

Mon, 11 Oct 2021 11:06 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 11 Oct 2021 11:06 AM IST
सार

कारोबार के दौरान सेंसेक्स 60,312.21 और निफ्टी 18,000.65 पर पहुंच गया। रिलायंस और बैंकों से निफ्टी को मजबूत सपोर्ट मिल रहा है। 

विज्ञापन
sensex nifty share market stock market today latest news updates on October 11
शेयर बाजार - फोटो : PTI

विस्तार

मिश्रित वैश्विक संकेतों से आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। लेकिन रिलायंस और बैंकों से निफ्टी को मजबूत सपोर्ट मिल रहा है। इसी मजबूती के साथ निफ्टी ने पहली बार 18 हजार का स्तर पार कर लिया। कुल 28 सत्रों में निफ्टी 17,000 से 18,000 पर पहुंचा है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 60,312.21 और निफ्टी 18,000.65 पर पहुंच गया। जबकि शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 100.25 अंक या 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 59958.81 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 23.20 अंकों (0.13 फीसदी) की गिरावट के साथ 17872 के स्तर पर खुला था। आज 1617 शेयरों में तेजी आई, 499 शेयरों में गिरावट आई और 120 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,293.48 अंक या 2.20 फीसदी के लाभ में रहा। 

विज्ञापन


आदित्य बिड़ला सनलाइफ AMC के शुयर हुए सूचीबद्ध 
असेट मैनेजमेंट कंपनी आदित्य बिड़ला सनलाइफ AMC के शेयर आज सूचीबद्ध हो गए हैं। बीएसई पर इसके शेयर्स की सूचीबद्धता जीरो प्रीमियम के साथ 712 रुपये पर हुई। एनएसई पर शेयर सिर्फ तीन रुपये प्रीमियम के साथ 715 रुपये पर सूचीबद्ध हुए। कंपनी का इश्यू प्राइस 712 रुपये था। इश्यू 29 सितंबर से एक अक्तूबर तक खुला था।
विज्ञापन


आईटी कंपनियों के शेयर्स में गिरावट
शेयर बाजार बढ़त में कारोबार कर रहा है। लेकिन आईटी कंपनियों के शेयर्स ने निवेशकों को निराश किया है। इनके बाजार पूंजीकरण में सिर्फ पांच मिनट में ही 1.32 लाख करोड़ रुपये की कमी आई। शीर्ष पांच आईटी कंपनियों के शेयर्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। मालूम हो कि दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे आने शुरू हो गए हैं। सबसे पहले टाटा कंसलटेंसी सर्विसेस (TCS) ने अपने तिमाही नतीजे जारी किए। कंपनी के रेवेन्यू में बढ़त हुई, लेकिन विश्लेषज्ञों के अनुमान के मुताबिक रिजल्ट नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार
इस सप्ताह इंफोसिस, विप्रो और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के तिमाही नतीजों, वृहद आर्थिक आंकड़ों तथा वैश्विक रुख से शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। शुक्रवार को 'दशहरा' पर शेयर बाजार बंद रहेंगे। औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) व मुद्रास्फीति के आंकड़े मंगलवार को आएंगे। थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े गुरुवार को आएंगे। इसके अलावा विश्लेषकों के अनुसार बाजार को विदेशी संस्थागत निवेशकों के रुख, ब्रेंट कच्चे तेल के दाम तथा रुपये के उतार-चढ़ाव से भी दिशा मिलेगी।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान पावर ग्रिड, मारुति, एनटीपीसी, एम एंड एम, कोटक बैंक, रिलायंस, इंडसइंड बैंक, एल एंड टी, एचडीएफसी, टाइटन, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज ऑटो, टाटा स्टील, सन फार्मा, एसबीआई, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं डॉक्टर रेड्डी, इंफोसिस, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, टीसीएस, टेक महिंद्रा और  एचसीएल टेक के शेयर लाल निशान पर खुले।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 410.59 अंक (0.68 फीसदी) ऊपर 60,469.65 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 69.80 अंक (0.39 फीसदी) ऊपर 17,965 पर था।

शुक्रवार को हरे निशान पर खुला था सेंसेक्स
शुक्रवार को सेंसेक्स 260.83 अंक या 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 59938.66 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 85.60 अंकों (0.48 फीसदी) की तेजी के साथ 17875.90 के स्तर पर खुला था। इसके बाद आरबीआई की घोषणाओं से इसमें और उछाल आया और सुबह 11 बजे सेंसेक्स 471.32 अंक या 0.79 फीसदी की बढ़त के साथ 60145.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं इस दौरान निफ्टी 132.55 अंकों (0.75 फीसदी) की तेजी के साथ 17922.90 के स्तर पर था। 


पिछले सत्र में बढ़त पर बंद हुआ था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 381.23 अंकों (0.64 फीसदी) की तेजी के साथ 60,059.06 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 104.85 अंक (0.59 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,895.20 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed