फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex, nifty opens up on a strong note from asian market

सेंसेक्स 31500 के पार, रियल इस्टेट इंडेक्स चढ़ने से मिली 200 अंकों की बढ़त

Thu, 22 Jun 2017 04:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल Updated Thu, 22 Jun 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
sensex, nifty opens up on a strong note from asian market
शेयर बाजार में गिरावट - फोटो : self

एशियाई बाजारों में दिखी मजबूती से घरेलू शेयर मार्केट में भी इसका अच्छा असर देखने को मिला और गुरुवार को सेंसेक्स में 68 अंकों की तेजी देखी गई।  निफ्टी में भी 9 अंक की बढ़त दिखाई दी और ये 9643 के स्तर पर खुला। बाद में रियल इस्टेट इंडेक्स में बढ़ोतरी के कारण सेंसेक्स 31500 के पार चला गया है।

विज्ञापन


बीएसई का सेंसेक्स 31352 के स्तर पर कारोबार करने लगा। डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोर शुरुआत देखी गई और ये 13 पैसे गिरकर 64.63 के स्तर पर खुला। बुधवार को ये 64.52 के स्तर पर बंद हुआ था। 
विज्ञापन


मिडकैप, स्मॉलकैप में देखी गई तेजी
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स करीब 0.5 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में भी 0.5 फीसदी की मजबूती आई है। बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो, मेटल, फार्मा, रियल्टी, बैंकिंग, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, कैपिटल गुड्स और पावर शेयरों में अच्छी खरीदारी आई है। बैंक निफ्टी 0.3 फीसदी की तेजी के साथ 23,777 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed