फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex likely to give a return of 18 per cent by December 2025: Morgan Stanley

Report: बाजार में गिरावट के बीच मॉर्गन स्टेनली ने दी राहतभरी खबर, दिसंबर तक सेंसेक्स दे सकता है इतना रिटर्न

Mon, 06 Jan 2025 03:11 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 06 Jan 2025 03:11 PM IST
सार

Morgan Stanley Report: मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में भारत के इक्विटी बाजार के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण जाहिर की गई है। रिपोर्ट के अनुसार मजबूत व्यापक आर्थिक स्थिरता, राजकोषीय समेकन और निजी निवेश में वृद्धि बाजार में तेजी लाएगी। रिपोर्ट में सेंसेक्स पर इस साल के अंत यानी दिसंबर 2025 के लिए क्या अनुमान जताया गया, आइए जानें।

विज्ञापन
Sensex likely to give a return of 18 per cent by December 2025: Morgan Stanley
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : Agency

विस्तार

एचएमपीसी वायरस की आहट से घरेलू शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक फिसल गए हैं। हालांकि, अमेरिकी निवेश बैंक और वित्तीय सेवा कंपनी मॉर्गन स्टेनली ने जो खबर दी है, उससे निवेशकों को राहत मिल सकती है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर 2025 तक बीएसई सेंसेक्स में18 प्रतिशत तक की वृद्धि होने का अनुमान है।

विज्ञापन

  
मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में भारत के इक्विटी बाजार के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण जाहिर की गई है। रिपोर्ट के अनुसार मजबूत व्यापक आर्थिक स्थिरता, राजकोषीय समेकन और निजी निवेश में वृद्धि बाजार में तेजी लाएगी।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है "साधारण स्थिति में भी हम दिसंबर 2025 तक बीएसई सेंसेक्स में 18 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद करते हैं। हम राजकोषीय समेकन, निजी निवेश में वृद्धि और वास्तविक विकास और वास्तविक ब्याज दरों में सकारात्मक अंतर के कारण भारत के लाभ में निरंतरता बने रहने का अनुमान जाता रहे हैं"। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉर्गन स्टेनली के अनुसार अमेरिका में कोई मंदी नहीं है, कच्चे तेल की कीमतें स्थिर हैं और इससे एक स्थिर वैश्विक आर्थिक वातावरण बना है। रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्रीय बैंक को ब्याज दरों में मामूली कमी करते हुए, सकारात्मक तरलता का परिदृश्य बनाए रखना चाहिए। रिपोर्ट के अनुसार सेंसेक्स की आय वित्त वर्ष 2027 तक 17.3 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ने की उम्मीद है।


मॉर्गन स्टेनली के अनुमान उसी अवधि के लिए आम सहमति अनुमानों से 15 प्रतिशत अधिक हैं। यह भारत के आर्थिक लचीलापन और कॉरपोरेट प्रदर्शन के प्रति आशावाद को जाहिर करता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मजबूत आय, मैक्रो स्थिरता और घरेलू प्रवाह जारी रहने के कारण भारत में निवेश के खिलाफ तर्क देना मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed