फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates Bajaj Broking

The Bonus Market Update: मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 31 अंक टूटा, निफ्टी 26000 के नीचे

Wed, 03 Dec 2025 03:38 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 03 Dec 2025 03:38 PM IST
सार

Sensex-Nifty Closing Bell: शेयर बाजार बुधवार को मामूल गिरावट के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 31.46 अंक गिरकर 85,106.81 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 46.20 अंक गिरकर 25,986.00 अंक पर आ गया।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates Bajaj Broking
लाल निशान पर बंद हुआ बाजार - फोटो : Adobestock

विस्तार

विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और निवेशकों की मुनाफावसूली के बीच बुधवार को शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सीमित दायरे में कारोबार करते हुए गिरावट के साथ बंद हुए। लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 31.46 अंक या 0.04 प्रतिशत गिरकर 85,106.81 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 374.63 अंक या 0.44 प्रतिशत गिरकर 84,763.64 अंक पर आ गया था। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 46.20 अंक या 0.18 प्रतिशत गिरकर 25,986 अंक पर आ गया।

विज्ञापन

भारी गिरावट के साथ रुपया अपने निम्न स्तर पर पहुंचा

रुपया बुधवार को पहली बार 90 रुपये प्रति डॉलर के स्तर को पार कर गया और 90.21 (अनंतिम) के नए सर्वकालिक निम्न स्तर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 25 पैसे कम है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rupee vs Dollar: 'रुपये में गिरावट से महंगाई या निर्यात पर कोई असर नहीं पड़ रहा', बोले सीईए वी अनंत नागेश्वरन

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, अडानी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और बजाज फिनसर्व प्रमुख रूप से पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक लाभ में रहे।

एशियाई बाजारों में दिखी गिरावट 

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 सूचकांक सकारात्मक दायरे में बंद हुए, जबकि शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोप के बाजार ज्यादातर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाज़ार बढ़त के साथ बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 63.07 डॉलर पर पहुंचा 

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.99 प्रतिशत बढ़कर 63.07 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 3,642.30 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,645.94 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ सेंसेक्स 503.63 अंक या 0.59 प्रतिशत गिरकर 85,138.27 पर बंद हुआ। निफ्टी 143.55 अंक या 0.55 प्रतिशत गिरकर 26,032.20 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed