फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Market Closing Bell: बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 595 अंक चढ़ा, निफ्टी 25200 के पार

Tue, 16 Sep 2025 03:37 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 16 Sep 2025 03:37 PM IST
सार

Sensex-Nifty Closing Bell: मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 594.95 अंक उछलकर 82,380.69 अंक पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 169.90 अंक की बढ़त के साथ 25,239.10 पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
Share Market - फोटो : PTI

विस्तार

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता के सकारात्मक परिणाम की उम्मीद के बीच मंगलवार को शेयर बाजारों में तेजी रही और बेंचमार्क सेंसेक्स करीब 595 अंक चढ़ गया। बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में एक प्रतिशत का उछाल हुआ। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे बढ़कर 88.08 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

विज्ञापन


30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 594.95 अंक या 0.73 प्रतिशत उछलकर 82,380.69 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 657.74 अंक या 0.80 प्रतिशत बढ़कर 82,443.48 अंक पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 169.90 अंक या 0.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,239.10 पर आ गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Mother Dairy: 22 सितंबर से टेट्रा पैक दूध व आइसक्रीम की कीमतों में कटौती, मदर डेयरी का GST 2.0 के बाद एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि भारत और अमेरिका के मुख्य वार्ताकारों ने प्रस्तावित व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू कर दी है, ताकि निर्यातकों के लिए अनिश्चितता पैदा करने वाले भारी शुल्कों के मद्देनजर मुद्दों को सुलझाया जा सके। एशियाई और अमेरिकी समकक्षों में तेजी ने भी इस सप्ताह की अमेरिकी फेडरल रिजर्व नीति बैठक से पहले घरेलू शेयर बाजार में आशावाद पैदा किया।

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, भारती एयरटेल और टाटा स्टील प्रमुख लाभ में रहीं। वहीं एशियन पेंट्स और बजाज फाइनेंस पिछड़ गए।

भारत-अमेरिकी व्यापार वार्ता ने बाजार को दिया बल

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि आगामी अमेरिकी फेड नीति निर्णय में 25 आधार अंकों की कटौती की उम्मीदों और भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता को लेकर नए सिरे से आशावाद के कारण अनुकूल वैश्विक संकेतों से घरेलू बाजार में सुधार का रुझान कायम रहा। उन्होंने कहा कि नई जीएसटी दरें लागू होने और त्योहारों के कारण मांग बढ़ने की उम्मीद से पहले ऑटो और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं के शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया।

यूरोपीय बाजारों में हुई गिरावट

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक सकारात्मक दायरे में बंद हुए, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोप के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 67.07 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.55 प्रतिशत घटकर 67.07 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,268.59 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। सोमवार को पांच दिनों की तेजी के बाद सेंसेक्स 118.96 अंक या 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,785.74 पर बंद हुआ। निफ्टी 44.80 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,069.20 पर बंद हुआ, जिससे आठ दिनों से जारी तेजी थम गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed