फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Market Closing Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 119 अंक टूटा, निफ्टी 25100 के नीचे

Mon, 15 Sep 2025 03:38 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Mon, 15 Sep 2025 03:38 PM IST
सार

Sensex-Nifty Closing Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 118.96 अंक गिरकर 81,785.74 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 44.80 अंक गिरकर 25,069.20 अंक पर आ गया।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : ANI

विस्तार

आईटी और ऑटो शेयरों में हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली के चलते सोमवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बेंचमार्क सेंसेक्स करीब 119 अंक गिर गया, जबकि निफ्टी में आठ दिन से जारी तेजी का सिलसिला थम गया। विश्लेषकों ने कहा कि निवेशक बाजार से दूर रहे क्योंकि बाजार इस सप्ताह की अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीति बैठक के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहा था। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे बढ़कर 88.20 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Import-Export: अगस्त में भारत का निर्यात 6.7 प्रतिशत बढ़ा, आयात 10% घटकर 61.59 अरब डॉलर हुआ
विज्ञापन


30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 118.96 अंक या 0.15 प्रतिशत गिरकर 81,785.74 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 81,998.51 के उच्चतम और 81,744.70 के निम्नतम स्तर को छुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी  44.80 अंक या 0.18 प्रतिशत गिरकर 25,069.20 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, इंफोसिस, टाइटन, सन फार्मा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा और पावर ग्रिड प्रमुख रूप से पिछड़े रहे। वहीं बजाज फाइनेंस, इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट और रिलायंस इंडस्ट्रीज लाभ में रहीं।

फेड नीति की बैठक के पहले निवेशक सतर्क

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि फेड की नीति बैठक से पहले निवेशकों के सतर्क रहने के कारण बेंचमार्क सूचकांकों में लगभग कोई बदलाव नहीं हुआ। पिछले हफ्ते की तेजी के बाद आईटी सूचकांक में मुनाफावसूली देखी गई। हालांकि 25-बीपीएस की ब्याज दर में कटौती काफी हद तक असरदार है। लेकिन बाजार बॉन्ड प्रतिफल की दिशा का अंदाजा लगाने के लिए भविष्य की ब्याज दरों के बारे में मार्गदर्शन का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मजबूत घरेलू खपत से धारणा को बल मिल रहा है और गिरावट सीमित हो रही है। वहीं व्यापार सौदों को लेकर नए सिरे से आशावाद और वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में अपेक्षित आय सुधार से निवेशकों का विश्वास और मजबूत हो रहा है।

यूरोपीय बाजारों में दिखी बढ़त

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग सकारात्मक दायरे में बंद हुए, जबकि शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुआ। जापान का शेयर बाजार अवकाश के कारण बंद रहा। यूरोप के बाजार अधिकतर ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिश्रित रुख के साथ बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 67.31 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.48 प्रतिशत बढ़कर 67.31 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 129.58 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। पिछले हफ्ते बीएसई बेंचमार्क 1,193.94 अंक या 1.47 प्रतिशत उछला, और निफ्टी 373 अंक या 1.50 प्रतिशत चढ़ा। आठ कारोबारी दिनों में निफ्टी 534.4 अंक या 2.17 प्रतिशत उछल चुका है। शुक्रवार को सेंसेक्स 355.97 अंक या 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,904.70 पर बंद हुआ, जो लगातार पांचवें दिन की बढ़त थी। निफ्टी 108.50 अंक या 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,114 पर बंद हुआ, जो लगातार आठवें दिन की तेजी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed