फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Market Closing Bell: हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 314 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल

Tue, 09 Sep 2025 03:39 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 09 Sep 2025 03:39 PM IST
सार

Sensex-Nifty Closing Bell: मंगलावर को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 314.02 अंक उछलकर 81,101.32 अंक पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 95.45 अंक की बढ़त के साथ 24,868.60 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
Share Market - फोटो : PTI

विस्तार

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 314.02 अंक या 0.39 प्रतिशत उछलकर 81,101.32 अंक पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 95.45 अंक या 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,868.60  पर आ गया। 

विज्ञापन

आईटी शेयरों में तेजी के कारण बेंचमार्क सूचकांक हुए मजबूत

आईटी शेयरों में तेजी और इस महीने के अंत में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के बीच मंगलवार को प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स 314 अंक चढ़ गया और निफ्टी 24,800 से ऊपर बंद हुआ।

विज्ञापन


लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 314.02 अंक या 0.39 प्रतिशत चढ़कर 81,101.32 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 394.07 अंक या 0.48 प्रतिशत बढ़कर 81,181.37 अंक पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sanjay Kapur: संजय कपूर की ₹30000 करोड़ की संपत्ति पर बढ़ा विवाद, करिश्मा कपूर व बच्चे दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे

50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 95.45 अंक या 0.39 प्रतिशत बढ़कर 24,868.60 अंक पर पहुंच गया, जो लगातार पांचवें दिन बढ़त दर्ज की गई। सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस में 5.03 प्रतिशत की तेजी आई, क्योंकि भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी ने कहा कि उसका बोर्ड 11 सितंबर को इक्विटी शेयरों की पुनर्खरीद के प्रस्ताव पर विचार करेगा।

ये भी पढ़ें: Steel Sector: भारतीय बाजार की ओर आकर्षित हो रही जापानी कंपनियां, स्टील के उत्पादन और खपत को देखकर खोज रहे अवसर

टेक महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और बजाज फिनसर्व भी लाभ में रहे। हालांकि, ट्रेंट, इटर्नल, अल्ट्राटेक सीमेंट और एनटीपीसी पिछड़ने वालों में शामिल रहे।

यूरोपीय बाजारों में दिखा मिला-जुला रुख

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग सकारात्मक दायरे में बंद हुए। जापान का निक्केई 225 सूचकांक और शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। सोमवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।



ये भी पढ़ें: ED: बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में दिल्ली और मध्य प्रदेश में छापेमारी, 273 करोड़ रुपये की राशि गबन करने का आरोप

लाइवलॉन्ग वेल्थ के शोध विश्लेषक और संस्थापक हरिप्रसाद के ने कहा, "इंफोसिस की 11 सितंबर को शेयर बायबैक पर विचार करने की घोषणा के बाद आईटी शेयरों में मजबूती से मंगलवार को बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। इस खबर से सेक्टर की धारणा में सुधार हुआ।"

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 2,170.35 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,014.30 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.80 प्रतिशत बढ़कर 66.55 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

सोमवार को सेंसेक्स 76.54 अंक या 0.09 प्रतिशत बढ़कर 80,787.30 पर बंद हुआ और निफ्टी 32.15 अंक या 0.13 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 24,773.15 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed